21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: जेल में डीएम के सामने बंदी आ गए आमने-सामने देखिए फिर क्या हुआ

सहारनपुर जिला जेल का ये वीडियाे देखकर हंसते-हसंते दुख जाएगा आपका पेट, देखिए बंदियाें के दाे गुटाें के बीच कैसे हुए शक्ति प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
CGNews

jail

सहारनपुर। जिला जेल में बंदियाें के बीच हुए शक्ति प्रदर्शन का यह वीडियाे देखकर आप भी हंस देंगे। इस वीडियाे में आप देखिए जिस समय जेल के अंदर बंदी दाे गुटाें में बंटकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं ताे उस समय जेल प्रशासन के अफसर आैर पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं। यह वीडियाे सहारनपुर जिला जेल का है। जेल में खेल प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया था। इसी दाैरान एक खेल एेसा था जिसमें रस्सी खींचनी थी। रस्सी के दाेनाें छाेर पर दर्जनभर बंदी लगे हैं आैर बंदियाें के दाेनाें गुट इस रस्सी काे एक दूसरे की आेर खींच रहे हैं। इस खेल में वही जीतेगा जाे रस्सी काे खींच लेगा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि तीन बार यह प्रतियाेगिता हुई आैर तीनाें बार एक ही गुट जीता। इस प्रतियाेगिता के बाद सहारनपुर जिलाधिकारी आलाेक कुमार पांडेय ने बंदियाें काे बताया कि जेल में आने के बाद वह अपने मन में घृणा या उपेक्षा का भाव ना रखें, जेल जाने से किसी के व्यक्तित्व खराब नहीं हाेता जेल से छूटकर भी वह महान कार्य कर सकते हैं।