
प्रतीकात्मक फोटो
सहारनपुर में गाय के गोबर से बनाए जा रहे दीयों ने सात समंदर तक लोगों का दिल जीत लिया है। इस दिवाली यूके यानी यूनाइटेड किंगडम ने सहारनपुर से एक लाख दीये मंगाए हैं। ये दीये अब दीवाली पर यूके की शोभा बढ़ाएंगे। नाेएडा में हुए प्रचार के बाद सहारनपुर के मोक्षार्थ कृषक संगठन को एक लाख दीयो का आर्डर मिला है।
इंटरनेशनल ट्रेड शो से मिला ऑर्डर
सहारनपुर के कस्बा ननौता के किसानों का 'मोक्षार्थ कृषक संगठन' गाय के गोबर से दीये बना रहा है। इन दीयो को बनाने में 80 प्रतिशत गाय के गोबर का इस्तेमाल किया गया है जबकि मजबूती और सुंदरता प्रदान करने के लिए 20 प्रतिशत अन्य सामग्री लगाई गई है। नाेएडा में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चले इंटरनेशनल ट्रेड-शो में इन दीयो का प्रदर्शन किया गया था। यहां दुनियाभर से लोग पहुंचे थे। इसी प्रदर्शनी में सहारनपुर के इन दीयो ने यूके वासियों का भी दिल जीत लिया।
इसी माह पूरा हो जाएगा ऑर्डर
मोक्षार्थ कृषक संगठन के निदेशक अरुण कुमार सिंह के अनुसार उनके इस ऑर्डर को इसी माह यानी सितंबर में ही पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोएडा में आयोजित ट्रेड-शो में दीयो के अलावा उनके संगठन की वैदिक चाय, गाय के गोबर से बने उपले, गो-मूत्र व खांड को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। उन्होंने बताया कि जिन दीयो का आर्डर सात समंदर पार के लिए मिला है उन्हे गाय के गोबर के अलावा चावल के आटे, मुल्तानी मिट्टी, ग्वार और गम के मिक्सचर से बनाया जाता है।
Updated on:
27 Sept 2023 11:46 pm
Published on:
27 Sept 2023 11:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
