23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saharanpur News : आशीष बन आसिफ ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन के विरोध पर पीड़िता की हुई पिटाई

जिले के नकुड़ कस्बा निवासी युवती ने दो युवकों पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 29 Oct 2024, 3:42 PM IST

बुधवार को जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आसिफ नाम के युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर आशीष बनकर पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया।इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

आशीष बन आसिफ ने प्रेमजाल में फंसाया

पीड़ित युवती ने आसिफ उर्फ आशीष नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान का रहने वाला आसिफ से आठ माह पहले सम्पर्क हुआ था। इस दौरान आसिफ ने उसे धोखे से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने उसकी अपने साथ कई आपत्तिजनक फोटो खींच ली। जब युवती को उसके असली नाम का पता चला, तो उसने तुरंत उससे संबंध खत्म कर लिया।

धर्म परिवर्तन के विरोध पर युवती को पीटा

इससे नाराज आसिफ ने अपने साथी मोहसिन के साथ मिलकर युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि आसिफ और मोहसिन ने उसे जान से मारने और उसकी आपत्तिजनक फोटो करने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित युवती ने यह भी बताया कि दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मलिक कंप्यूटर सेंटर में जबरन घसीट कर ले गए। उसे धमकाया कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे।पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों आरोपितों ने कई बार जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया।

युवती का आरोप…लव जिहाद का बनाता है शिकार

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मोहसिन, जो मलिक कंप्यूटर सेंटर चलाता है वह सेंटर में आने वाली हिन्दू लड़कियों के नम्बर मुस्लिम युवकों को देकर उन्हे लव जिहाद का शिकार बनाता है।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसिफ व मोहसिन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जाँच सीओ नकुड़ को सौंपी गयी है।