
बाइक से पोते के साथ जा रहे थे मंत्री के चाचा
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और देवबंद विधायक बृजेश सिंह के चाचा पर हमला हुआ है। सोमवार दोपहर को देवबंद में रणखंडी रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों से बहस के बाद उन पर हमला हुआ। मंत्री के चाचा को दरांती मारी गई है, जिससे वो और उनके साथ 2 और लोग घायल हुए हैं। घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
साइड लगने से शुरू हुई बहस
राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के चाचा क्रांति सिंह अपने पोते दिनेश के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वह रणखंडी रेलवे फाटक पर पहुंचे तो एक भैंसा बुग्गी में साइड लगने के बाद उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद भैंसा बुग्गी पर सवार लोगों ने दरांती से क्रांति और दिनेश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव की कोशिश में सतबीर नाम का एक और शख्स भी घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में पहुंचाया गया। तीनों की हालत खतरे के बाहर है।
घटना के बाद पुलिस के आला अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। घायलों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
29 May 2023 09:43 pm
Published on:
29 May 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
