
पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में
सहारनपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी पासबुक, फर्जी पैन कार्ड और फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों लोगों की जमीनों दुकानों और मकानों के फर्जी कागजात बनाकर उनके मालिक बन जाते थे। फिर फर्जी इकरारनामा और बैनामा करके लोगों को ठग लिया करते थे। इसके अलावा लोगों की संपत्तियों के फर्जी मालिक बनकर इन्होंने बैंक से लाखों रुपये के लिए लोन भी लिए हैं।
फर्जी कागजों पर लिया पांच लाख का लोन
वर्ष 2018 में इन तीनों अरविंद, गोवर्धन और श्रवण ने मिलकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लिए थे। बाद में उसकी जमीन पर 5 लाख 85 हजार रुपये का लोन ले लिया था। इसी तरह से इन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया। ये तीनों ऐसे लोगों की जमीनों को चिन्हित करते थे जो जिले से बाहर रहते थे। एसे लोगों के मालिकों का पता करके उनके फर्जी कागजात बनवा लेते थे। फिर किसी को भी कम दाम का लालच देकर बैनामा कर दिया करते थे।
सहारनपुर के ही रहने वाले है तीनों
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। इनमें अरविंद गौतम पुत्र बलजीत कोतवाली मंडी क्षेत्र के मातागढ़ का रहने वाला है। गोवर्धन पुत्र हरि सिंह कोतवाली देहात के खूब्बनपुर गांव का रहने वाला है। तीसरा आरोपी श्रवण पुत्र कंवरपाल भी कोतवाली देहात के खूब्बनपुर गांव का ही रहने वाला है।
एक गलती ने तीनों को पकड़वाया
तीनों लंबे समय से ठगी कर रहे थे। हाल ही में इन्होंने जिसकी जमीन के फर्जी कागजात बनवाए उसी के जानने वाले को बैनामा करने पहुंच गए। यहीं से दोनों पकड़े गए। इनके कब्जे से पुलिस ने एक फर्जी इकरारनामा और फर्जी रसीद भी बरामद की है। इसके अलावा एक फर्जी पासबुक और एक फर्जी पैन कार्ड भी मिला है।
यह भी पढ़ें: Video सहारनपुर में बूंदा-बांदी ने बढ़ाई ठंड, तीन दिन से रात में बरस रहा पानी
पूछताछ में हुआ खुलासा
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग ऐसे लोगों की जमीन देखते हैं जिनके बच्चे बाहर नौकरी पर हैं और घर में बुजुर्ग लोग हैं। ऐसे लोगों की जमीन और संपत्ति के फर्जी कागजात बनवा लेते हैं। फिर खुद मालिक बनकर जमीन को सेल पर निकालते हैं। इसके बाद कम दाम पर भी खरीददार मिल जाए तो इकरारनामा कर देते हैं।
Updated on:
18 Jan 2023 06:29 pm
Published on:
18 Jan 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
