
police encounter
सहारनपुर. गंगोह थाना क्षेत्र में पुलिस को देख कर भाग रहे एक बदमाश का पीछा करते हुए पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चल गई। इस दौरान भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना शुक्रवार देर शाम की है। एसपी सिटी विनीत कुमार भटनागर के मुताबिक गंगोह थाना क्षेत्र में पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बाइक सवार नकुड थाना क्षेत्र में बाड़ी माजरा गांव के पास एक बाग में घुस गया और पुलिस पर फायर कर दिए। गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया। बदमाश का नाम कल्लू उर्फ कालू निवासी गंगाेह बताया गया है और पुलिस पिछले कई दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। इस पर 15 हजार का इनाम भी था। एसपी सिटी का कहना है कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि कल ऊपर कई थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
25 Nov 2019 06:11 am
Published on:
24 Nov 2019 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
