
saharanpur news
सहारनपुर। बिहारीगढ़ क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस पर बुधवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी और दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें रात को ही जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल बदमाशों के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
आधी रात को हुई मुठभेड़
सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को मुठभेड़ हुई। देर रात करीब 1 बजे पुलिस बिहारीगढ़ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस ने बाइक पर आ रहे दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो फतेहपुर, बिहारीगढ़ और स्वाट टीम ने मिलकर उन्हें घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश जफर पुत्र जाकिर निवासी हलवना गंगोह और महजबीन पुत्र सकीम निवासी हलवाना गंगोह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दो बदमाशों को गोली लगने के बाद उनके साथियों छोटा व प्रवेश ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
देर रात घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
देर रात करीब दो बजे पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां घायल बदमाशों जफर और महजबीन समेत पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद आईसीसीयू वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया। सुबह तक जफर की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है जबकि दूसरे बदमाश महजबीन की उम्र करीब 25 वर्ष है।
हर बार पैरों में लग रही गोली
सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में कोई गलती नहीं कर रही और सारी मुठभेड़ों में बदमाशों को पैरों में ही गोली लग रही है। जिले में इससे पहले हुई मुठभेड़ों में भी बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली पुलिसकर्मियों की बांहों को छूते हुए निकली हैं और पुलिसकर्मियों की ओर से चलाई गई गोलियां बदमाशों के पैर में लगती हैं।
Published on:
05 Oct 2017 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
