3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में पुलिस पर पुष्पवर्षा करके लाैट रहे रालाेद नेता समेत कई लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Highlights कोरोना कर्मवीर पुलिसकर्मियों पर युवा रालाेद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ पुष्पवर्षा कर रहे थे, लाैटते वक्त समर्थकों ने अपने नेता की शान में नारेबाजी शुरू कर दी।

2 min read
Google source verification
gangoh-1.jpg

gangoh

सहारनपुर।

कुमार सानू और अनु मलिक की आवाज में हिंदी फिल्म का यह गीत ताे आपने सुना ही हाेगा। रविवार काे सहारनपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां गंगाेह पुलिस ने उन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है जाे पुलिस पर पुष्पवर्षा करके लाैट रहे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: तेल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहे थे पुलिसकर्मी, पंप स्वामी घेरकर पकड़ा

गंगाेह पुलिस की यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। काेई ऐसे निस्वार्थ पुलिसिंग का नाम दे रहा है ताे काेई पुलिस की इस कार्रवाई से हैरान है। बरहाल जाे भी हाे, फिलहाल यह साफ हाे गया है कि अगर आप भी काेरोना कर्मवीरों के सम्मान में उन पर पुष्पवर्षा करने निकले हैं ताे साेशल डिस्टेंस का पूरा पालन जरूर कीजिएगा , वर्ना ताे अगला नंबर आपका भी हाे सकता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल जिलेभर में पुलिस ( COVID-19 virus ) के चलते ईद की तैयारियों में लगी हुई है। इसी क्रम में पैदल मार्च निकाले जा रहे हैं। गंगाेह कस्बे में भी पुलिस पैदल मार्च निकाल रही थी। इसी बीच युवा रालाेद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सलीम अपने समर्थकों के साथ घरों से बाहर आ गए और पुलिसकर्मियों के सम्मान में उन पर पु्ष्पवर्षा करने लगे। यहां तक ताे सब कुछ ठीक था लेकिन बताया जाता है कि चले जाने के बाद समर्थकों ने अपने नेता की शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें: OMG : प्रवासी श्रमिकों काे लेकर फिर बड़ी लापरवाही, पूर्वी यूपी के श्रमिकों काे गाेआ से सहारनपुर ले आई ट्रेन

यहां नारेबाजी हाेने लगी और नेताजी की जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का विराेधी पक्ष ने वीडियो बनाकर साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब नेताजी का पुलिस पर पु्ष्पवर्षा करने वाला मामला ताे छिप गया और नेताजी की शान में नारेबाजी कर रही भीड़ उजागर हाे गई। वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हुई ताे पुलिस ने हाजी सलीम समेत 20 से 25 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। गंगाेह थाना प्रभारी भगवत सिंह ने मुकदमा दर्ज कर लिए जाने की पुष्टि की है।

Story Loader