
,,
सहारनपुर। देवबंद के एक स्कूल में अचानक पुलिस प्रशासन को देख कर हड़कंप मच गया। दरअसल एक स्कूल में गोवंश काटने की सूचना मिली। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस स्कूल पहुंची तो देख कर हैरान रह गई। स्कूल के बाथरूम को देख कर दंग रह गई।
दरअसल सहारनपुर के देवबंद इलाके में फुलास अकबरपुर गांव है, जहां के ग्रामीणों मे पुलिस को सूचना दी कि जूनियर हाईस्कूल में गोवंश का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खून देखा। पुलिस ने जब पूरे स्कूल की तलाशी ली तो बाथरूम में करीब 25 किलो मांस बरामद हुआ। इस दौरान वहां मौके पर कोई आरोपी नहीं था। हालाकि अभी ये समाने नहीं आया है कि मांस गोवंश ही है या नहीं इसके लिए चिकित्सीय जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल में इन दिनों छुट्टी चल रही है। इसी का फायदा उठा कर कुछ लोग ऐसी हरकत कर हे हैं। लेकिन ग्रामीणों को पता चल गया और पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मामले में थानाध्यक्ष आनंद देव ने बताया ति अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Published on:
22 Oct 2019 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
