
SSP Saharanpur
पुलिसकर्मियों को गोली मारकर भागे ढाई लाख के इनामी का किया था एनकाउंटर
IPS ऑफिसर डॉक्टर विपिन ताड़ा ने अमरोहा एसपी रहते हुए ढाई लाख के इनामी बदमाश कमल का एनकाउंटर किया था। 17 जुलाई 2019 को यूपी के संभल से पुलिस सुरक्षा में कुख्यात बदमाश कमल को मुरादाबाद जेल लाया जा रहा था। रास्ते में शातिर कमल ने दो पुलिसकर्मियों के गोली मारी और उनकी राइफल छीनकर फरार हो गया। डॉक्टर विपिन ताड़ा उस समय अमरोहा के एसपी थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ कमल का एनकाउंटर किया था।
सीएम योगी के गढ़ में एक लाख के इनामी को किया ढेर
यूपी के 50 से अधिक कुख्यात बदमाशों से मुठभेड़ कर चुके सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने सीएम के गढ़ गोरखपुर में एक लाख के इनामी बदमाश विजय को ढेर किया था। यह मुठभेड़ 2021 में हुई थी। कुख्यात बदमाश विजय ने काजल नाम की एक छात्रा को गेली मार दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी लेकिन इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। तब डॉक्टर विपिन ताड़ा ने ही अपनी टीम के साथ मिलकर इसका एनकाउंटर किया था।
राजस्थान में जोधपुर के रहने वाले हैं डॉक्टर विपिन ताड़ा
2012 बैच के IPS सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा राजस्थान में जोधपुर के शक्तिनगर के रहने वाले हैं लेकिन उनकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। MBBS की पढ़ाई करके डॉक्टर बने विपिन ताड़ा को समझ आ गया कि उन्हे रोगियों को नहीं बल्कि अपराधियों के इंजेक्शन लगाना है। इसके बाद वो वो IPS की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए और IPS बनने के बाद उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचना बनाई। यूपी में चार बदमाशों को ढेर कर चुके और 50 से अधिक मुठभेड़ में शामिल रह चुके डॉक्टर विपिन ताड़ा वर्तमान में सहारनपुर एसएसपी हैं। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा हुई है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हे इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। डॉक्टर विपिन के पिता मंछाराम ताडा जोधपुर हाईकोर्ट में ही वरिष्ठ एडवोकेट हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज से की थी MBBS की पढाई
सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने जोधपुर के सेंट एंथोनी स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी। सातवीं के बाद उन्होंने दसवीं की परीक्षा दी। वर्ष 2002 में उनका MBBS के लिए चयन हुआ इसके बाद उन्होंने जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2008 तक एसएन मेडिकल कॉलेज से ही इंटर्न किया।
Updated on:
15 Aug 2023 10:44 pm
Published on:
15 Aug 2023 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
