
SSP Saharanpur Dr Vipin Tada
कांवड़ मार्ग पर अक्सर आपने लोगों को कावड़ियों के लिए बना भोजन खाते हुए देखा होगा लेकिन पुलिसकर्मियों को कांवड़ शिविर में फल खाना महंगा पड़ गया। दरअसल ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। चेकिंग के दौरान ये अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर शिविर में फल खाते हुए मिले। इस कृत्य को कार्य में लापरवाही माना गया। इसी आधार पर कांवड़ शिविर में फल खा रहे दरोगा और एक सिपाही को एसएसपी ने मौके पर ही सस्पेंड कर दिया।
घटना सहारनपुर की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान इन्होंने देखा कि एक तिराहे पर जाम जैसे हालात बने हुए हैं। एसएसपी ने गाड़ी रुकवाकर देखा तो यहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। इस पर एसएसपी ने ड्यूटी लिस्ट मंगा ली। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि तिराहे पर तैनात कोतवाली सदर बाजार के एक दरोगा और सिपाही अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर कांवड़ शिविर में फलआहार कर रहे हैं। एसएसपी ने दोनों को तलब कर लिया। वजह पूछी गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
माना गया कि इन दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही रही। इनकी लापरवाही की वजह से तिराहे पर यानी कांवड़ मार्ग पर जाम लग रहा था लेकिन इन्हे इसकी कोई परवाह नहीं थी। अपनी ड्यूटी छो़ड़कर दोनों पुलिसकर्मी आराम से कांवड़ शिविर में फलआहार कर रहे थे। इसे घोर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने दोनों के मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। इसके बाद एसएसपी ने वायरलैस सिस्टम पर जिलेभर के पुलिसकर्मियों को संदेश देते हुए बताया कि अगर कांवड़ ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने जरा भी लापरवाही तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
13 Jul 2023 08:54 pm
Published on:
11 Jul 2023 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
