20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जज्बाः इस पुलिसकर्मी ने खून से लथपथ घायलाें के लिए नहीं किया एम्बूलेंस का भी इंतजार, देखे वीडियाे

खून से लथपथ घायलाें के लिए सहारनपुर के पुलिसकर्मियाें ने एम्बूलेंस का इंतजार नहीं किया। अपने हाथाें से उठाकर आनन-फानन में भिजवाया हॉस्पिटल

2 min read
Google source verification
saharanpur news

up police

सहारनपुर। यह वीडियाे देखकर आप भी इन पुलिसकर्मियाें के कार्य की सहारना करेंगे। यह घटना सहारनपुर की काेतवाली देहात क्षेत्र में घटी। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दाे लाेगाें काे कुचल दिया। इनमें से एक की टांग कट गई आैर दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हाे गया।

यह भी पढ़ेंः किन्नराें ने अधेड़ काे पिलाई नशीली चाय आैर काट दिया उसका प्राईवेट पार्ट, चाैंका देने वाली है वजह आई सामने

घायल खून से लथपथ पड़े सड़क पर तड़प रहे थे लेकिन इनके आस-पास इतना खून पड़ा हुआ था कि लाेग इन्हे उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसी दाैरान यहां पीआरवी 4171 पर तैनात कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व हाेमगार्ड राव खुर्शीद पहुंचे। दाेनाें ने बिना देरी किए खून से लथपथ जमीन पर पड़े तड़प रहे दाेनाें घायलाें काे अपने हाथाें से उठाया आैर इनके जाे अंग कटकर अलग हाे गए थे उन्हे भी उठाते हुए एक मिनी ट्रक काे रुकवाकर उसकी सहायता से घायलाें काे जिला अस्पताल पहुंचवाया।

यह भी पढ़ेंः यूपीः पत्नी काे लेने आए दामाद की ससुराल में थमले से बांधकर हुई पिटाई, वीडियाे वायरल

यह अलग बात है कि इन पुलिसकर्मियाें के आ जाने के बाद यहां माैजूद अन्य लाेगाें ने भी घायलाें काे उठवाने में मदद की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले लाेग काफी सहमें हुए थे आैर काेई भी घायलाें काे उठाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यह घटना बंद फाटक के पास हुई।

यह भी पढ़ेंः माेटापे से परेशान हैं ताे जरूर पढ़ें यह खबर, मिलिए इन डॉक्टर से इन्हाेंने डाइट कंट्राेल से घटाया 48 किलाे वजन

जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक पर सवार दाे लाेगाें काे चपेट में ले लिया आैर इन्हे बुरी तरह से घायल करके ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक फरार हाे गया।

यह भी पढ़ेंः मीलिए इस डॉक्टर से अब तक 634 लाेगाें काे दिलवा चुके हैं नई आंखे, जानिए कैसे

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग