सहारनपुर. देवबंद (आदवोल्) सपा युवजन सभा (samajwadi party youth wing) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने ऐलान किया है कि यदि गरीबों की सेवा करना, गरीबों की लड़ाई लड़ना और रिश्वतखोर अधिकारियों (Corrupt officers) के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है तो यह गुनाह वह बार-बार करेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर मनिहारान के तहसीलदार ने एक नहीं बहुत से लोगों से काम कराने के नाम पर मोटी रिश्वत ली है। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को एक बहुत छोटे स्तर के किसान की ओर से रिश्वत (Bribry) में दिए गए साढ़े दस हजार रुपए मैंने पीड़ित को वापस करा दिए। इसके बाद जिले के भाजपा नेताओं को यह लगने लगा कि उनकी पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, जिसके चलते एक विधायक और भाजपा के कई नेताओं ने साजिश के तहत डीएम पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा कायम कराने की तैयारी कर ली है, जबकि उन्होंने तहसीलदार को जातिसूचक कोई शब्द नहीं कहा और सोशल मीडिया पर उसका वायरल भी अपलोड किया हुआ है। ये बातें कार्तिकेय राणा ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।