शामली. प्रशासन ने बुजुर्ग व्यक्तियों की समस्याओं को देखते हुए 'ऑपरेशन सहारा' लांच किया है। ऑपरेशन सहारा के तहत बुजुर्ग व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैराना एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुजुर्ग व्यक्तिओं की समस्याओं को देखते हुए ऑपरेशन सहारा चलाया है। एसडीएम ने बताया कि ऑपरेशन सहारा के तहत बुजुर्ग व्यक्तियों की समस्याओं जैसे जमीनी विवाद, बुजुर्ग व्यक्तियों को बच्चों के द्वारा परेशान करने, वृद्धा पेंशन पुलिस विभाग से संबंधित आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा।