12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसैनिकाें ने कहा कश्मीर से खत्म हाे आर्टिकल 35a, विराेध में कलक्ट्रेट तिराहे पर किया ये काम

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट तिराहे पर इकट्ठा हुए शिवसैनिकाें ने किया जाेरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति काे भेजा ज्ञापन

less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur

शिव सैनिक

सहारनपुर। कश्मीर में आर्टिकल 35a के खिलाफ शिवसैनिकों ने आस्तीनें चढ़ा ली हैं। गुस्साए शिव सैनिकों ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और साफ कह दिया कि कश्मीर से आर्टिकल 35a को समाप्त किया जाए।

सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने किया एेसा काम आधे शहर के लिए दाे किलाेमीटर नजदीक हाे गया रेलवे स्टेशन

कलेक्ट्रेट तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिव सैनिकों ने कहा कि आर्टिकल 35a हिंदुस्तान और कश्मीर को अलग अलग करता है। आर्टिकल 35a का कश्मीर में दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए आर्टिकल 35a को खत्म किया जाना बेहद जरूरी है। यह भी कहा कि वर्तमान समय बिल्कुल सटीक समय है और अब सरकार को यह कदम उठाना चाहिए। आर्टिकल 35a को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। चेतावनी देते हुए शिव सैनिकाें ने जमकर नारेबाजी की आैर साफ कह दिया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह लगातार का विरोध करते रहेंगे।

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें 10 मार्च तक रद्द रहेंगी ये प्रमुख ट्रेंने, देंखे पूरी लिस्ट
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद शिवसैनिकों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन भी देश के राष्ट्रपति को भेजा और इस ज्ञापन में शिवसैनिकों ने मुख्य रूप से 35ए आर्टिकल की खामियां गिनाते हुए बताया है कि किस तरह से कश्मीर में किस आर्टिकल का दुरुपयोग किया जा रहा है और वर्तमान समय में इसका खत्म किया जाना क्यों जरूरी है।

PulwamaRevenge पीआेके पर सेना कर रही थी बमबारी, इधर लाइन में एसएसपी कर रहे थे फायरिंग, देंखे वीडियाे

प्रदर्शन करने वालों में यह रहे मौजूद
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र कक्कड़, शिवम कुमार सैनी, ठाकुर राकेश सिंह, भानु कुमार पुंडीर, अनिल राजीव कुमार ठकराल, विनोद कुमार बत्रा, पवन कुमार नारायण, बलदेव गुम्बर, अमित कुमार संजीव कुमार, ब्रह्म सैनी आदि शामिल रहे।