
सहारनपुर. जिस शहर में लकड़ियों के बेजान टुकड़े भी बोल उठते हों, उस शहर की खूबसूरती का जिक्र भला कैसे न हो। जी हम बात कर रहे हैं काष्ठ नगरी सहारनपुर की। एक बार फिर सहारनपुर की एक बेटी ने रेम्प पर जलवे बिखरते हुए खूबसूरती के सारे अवॉर्ड अपने नाम कर लिए है। नोएडा फिल्म सिटी में आयोजित प्रोग्राम मिस्टर एंड मिस इंडिया-2018 के ग्रैंड फिनाले में सिमरन अरोड़ा ने सभी को पछाड़ दिया और अपनी खूबसूरती के बल पर मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया।
इससे पहले भी सहारनपुर की बेटियां खूबसूरती, एक्टिंग, गायन और डांस के क्षेत्र में इस जिले का मान बढ़ा चुकी हैं। काष्ठ नगरी सहारनपुर के काष्ठ कारीगरों के हाथों में वह कला है, जिससे वह लकड़ी के बेजान टुकड़ों में भी जान फूंक देते हैं। ऐसा माना जाता है कि सहारनपुर के कारीगर अगर लकड़ी के बेजान टुकड़ों को भी तराश दें तो वह बोलने लगते हैं। ऐसे में आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस शहर में लकड़ी के बेजान टुकड़े भी बोल उठते हों, उस शहर की खूबसूरती कैसी होगी। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बड़े पर्दे पर बेहद कम समय में छा जाने वाली दिव्या भारती हों या बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली कायनात अरोड़ा या फिर अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिल को जीत लेने वाली रूपाली जग्गा। यह सभी बेटियां सहारनपुर की है और उन्होंने सहारनपुर का मान बढ़ाया है।
अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सहारनपुर की सिमरन अरोड़ा मिस इंडिया बनी है। फिल्म सिटी नोएडा में आयोजित एक प्रोग्राम में उन्हें इस खिताब से नवाजा गया है। सिमरन अरोड़ा के मुताबिक फिल्म सिटी नोएडा में 31 जनवरी को एक टीवी चैनल की ओर से मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में देशभर से सुंदरियां पहुंचीं थी। इस प्रोग्राम में सहारनपुर की सिमरन अरोड़ा ने सभी को पीछे छोड़ दिया और ग्रैंड फिनाले में 2018 का ताज अपने नाम कर लिया।
हकीकत नगर की रहने वाली सिमरन अरोड़ा के मिस 2018 बनने पर सहारनपुर में खुशी की लहर है और हकीकत नगर में जश्न जैसा माहौल है। अब सहारनपुर वासियों को सिमरन के सहारनपुर पहुंचने का इंतजार है। 4 फरवरी को सिमरन सहारनपुर पहुंचेंगी। सहारनपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
Published on:
01 Feb 2018 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
