13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साेमवती अमावस्या और शनि जयंती आज, 149 साल बाद आया है विशेष संयाेग, बदलेगा इन राशि वालाें का भाग्य

- सोमवती अमावस्या और शनि जयंती एक साथ - 149 साल बाद बन रहा है विशेष संयोग - जानिए पूजा विधि और भाग्य बदलने वाले टाेटके - 149 साल बाद आया है विशेष संयोग - इससे पहले 30 मई 1870 को यह आया था यह याेग

4 min read
Google source verification
somvati amavashya

साेमवती आमावस्या

somvati Amvasya or Shani Jayanti साेमवार आज सोमवती अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन हैं। ज्याेतिष विद्या के अनुसार यह संयाेग 149 साल बाद बन रहा है। अब से पहले यह याेग 30 मई 1870 को बना था। यह शुभ याेग सिंह, धनु और मकर राशि वालाें के लिए बेहद खास है। इन सभी राशि के जातकाें के पर शनि की विशेष कृपा शुुरू हाेगी। जानिए अन्य राशियाें पर पड़ेगा क्या असर ? सभी राशियाें पर पड़ने वाले प्रभाव बता रहे हैं ज्‍योतिषविद आचार्य अमित भारद्वा।

यह भी जानें

3 जून 2019 सप्ताह के पहले दिन साेमवार काे शनि जयंती और ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या एक साथ मनाई जा रही है। इसके साथ ही कल यानी साेमवार काे वट सावित्री का व्रत भी है। यह भी एक अच्छा याेग माना जा रहा है। इन्ही बन रहे याेग की वजह से इस बार की शनि जयंति सभी के लिए खास है। साेमवार काे दिन में तीन-तीन शुभ भी बन रहे हैं।

जिनकी राशि में शनि की ढैय्या चल रही है उनके लिए खास है साेमती अमावस्या

आचार्य अमित भारद्वाज बताते हैं कि 149 वर्ष बाद बन साेमती अमावश्या पर बन रहा है याेग उन राशि के जातकाें के लिए बेहद खास है जिन पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे सभी महिला और पुरुषाें काे भगवान शनि की पूजा से विशेष लाभ हाेगा। शनि जयंती के दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। ज्याेतिषाचार्याें के अनुसार इस सवार्थ सिद्धी याेग का प्रभाव महज 24 घंटे तक रहेगा। इस दिन पूजा पाठ करने से विशेष प्रकार का फल मिलेगा।

जानिए शनि जयंती का महत्व
यह मान्यता है कि इस दिन सूर्य व छाया पुत्र शनि का जन्म हुआ था। सूर्य और चंद्रमा जब वृषभ राशि में होते हैं तो उस समय शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि धनु राशि में वक्री होकर गोचर हो रहे हैं। शनि के साथ केतू के गोचर का भी योग है। इसलिए इस बार शनि जयंती विशेष महत्व लेकर आ रही है।

ऐसे करें शनि देव की पूजा
भगवान शनिदेव जयंती पर कुछ भक्त उपवास भी रखते हैं। खासकर उपवास करने वालों को विधिवपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के लिए साफ लकड़ी की चौकी पर काले रंग का कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर शनिदेव की प्रतिमा को स्थापित करें। शनि देव को पंचामृत व इत्र से स्नान करवाने के बाद कुमकुम, काजल, अबीर, गुलाल अर्पित करें। इसके बाद पूजा करने के दौरान भगवान शनि मंत्र की माला का जाप करना चाहिए। शनि देव कर्मदाता व न्याय प्रिय देव हैं। जिस राशि में भगवान शनि का प्रवेश होता है, उसे धर्म व अध्यात्म का पालना करते हुए समाज में न्याय करना चाहिए। भगवान शनि देव अच्छे कर्म करने वालों को बेहतर और बुरे कर्म वालों की बुरे परिणाम देते हैं।

2 जून को शुरू हाे गई है अमावस्या

2 जून को शाम 4 बजकर 39 मिनट से सोमवती अमावस्या शुरू हो चुकी है। यह 3 जून की दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान व दान करना शुभ माना जाता है। पिंडदान करने से घर और मन में शांति का वास होता है। कार्यक्षेत्र में भी फायदा मिलता है।

मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन राशि के जातकाें पर पड़ने वाले प्रभाव


मेष राशि वालाें काे धन निवेश करना बचना है। वाहन चलाते समय भी आपकाे सचेत रहना है। जरूरतमंद को सरसों का तेल व नमक का दान करें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय हाेगा और भगवान शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त हाेगी।

वृषभ राशि वालाें पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। बेहतर आय के साधन बन सकते हैं। गुड़ व चने का दान करें। ऐेसा करने से धन प्राप्ति हाेगी और विराेधी परास्त हाेंगे।

Today horoscope में जानिए अपने भाग्य के सितारे Somvati Amawasya पर आप पढ़ रहे हैं 3 June ka Rashifal


मिथुन समय समान्य रहेगा। भगवान शिव की आराधना करें व जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें। भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भगवान शनिदेव प्रस्न्न हाेंगे और रुके हुए कार्याें में गति आएगी।

कर्क राशि वालाें के कारोबार में वृद्धि के याेग बने हुए हैं। कानूनी पक्ष मजबूत हाेगा विवाद-विवाद निपटाने में सफलता मिलेगी। गाय काे अपने हाथाें से मीठा खिलाने से वैभव बढ़ेगा।

सभी राशि के जातकाें के लिए साेमवती अमानवस्या लाई है विशेष अवसर बनेंगे बिगड़े काम आप पढ़ रहे है दैनिक राशिफल


सिंह राशि वाले विवाद से दूर रहें। आपका कानूनी पक्ष कमजाेर है। पक्षियों को जल व पानी उपलब्ध करवाएं। ऐेसा करने से आपके जीवन में चल रही कठिनाईयाें का सामाधान हाेगा और धन प्राप्त हाेगा।

कन्या राशि वाले नया काम शुरू करने से परहेज करें। चावल का दान करें। सफेद अन्न का दान करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियाें कम हाेंगी और आपका अच्छा समय शुरु हाेगा।


तुला राशि वालाे के लिए समय चुनाैतीभरा है। कारोबार संभालकर करने की सलाह दी जाती है। जरूरतमंद को भोजन व फल दान करें। ऐेसा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत हाेगा।

आप पढ़ रहे हैं साेमवती अमावश्या पर सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल


वृश्चिक राशि वालाें काे कारोबारी व सामाजिक मामलाें में थाेड़ा सजग रहना हाेगा। जरूरतमंद लोगों व पक्षियों की सेवा करने से भाग्य उदय हाेगा। यह समय आपके लिए अवसर की तरह है।


धनु राशि वालाें काे कारोबार में उन्नति व नौकरी में तरक्की के याेग बन रह रहे हैं। समय का सदउपयाेग करें। असहाय लोगों की मदद करें। आपकी सभी समस्याओं का समाधान हाेगा।

मकर राशि वालाें पर साढ़ेसाती है इसलिए उन्हे समझदारी से मुश्किलों का समाधान करना है। पशु व पक्षियों की सेवा करने से विशेष लाभ हाेगा।

aaj ka rashifal 3 june 2019 जानिए साेमवती अमावश्या पर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहेगा आपका भाग्य


कुंभ राशि वालाे के लिए प्रतिभा बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। फल व मिठाइयों का दान करें। भाग्य उदय हाेगा।


मीन राशि वालाें काे कारोबार में सफलता मिलेगी वह कार्यक्षेत्र में विस्तार के याेग बन रहे हैं। फलों का दान करने से वैभव बढ़ेगा।