11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन के बाद सपा-बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

सपा-बसपा गठबंधन के बाद में कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आई है। नाराज बसपा और सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओंं व नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

less than 1 minute read
Google source verification
bsp

गठबंधन के बाद सपा-बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

सहारनपुर. सपा-बसपा गठबंधन के बाद में कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आई है। नाराज बसपा और सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओंं व नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की माने तो दोनों पार्टी का गठबंधन रास नहीं आया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए दोनों ने गठबंधन किया है। सता का लोभ हावी है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के बाद मायावती के लिए आई एक और अच्छी खबर, इस दिग्गज नेता ने बसपा का थामा दामन

सपा-बसपा के गठबंधन से नाराज सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जोेरदार स्वागत किया। ज्वाला नगर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने संदीप ठकराल व आशु निरंकारी के नेतृत्व शामिल हुए सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि कुछ समय पहले तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मायावती राजनीतिक नौसिखिया बताती थी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने ही गठबंधन अपना अस्तित्व बचाने के लिए किया है। भाजपा सरकार के कार्यों व नीति के चलते सर्वसमाज के लोग इन पार्टियों से निकल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आशु निरंकारी व संदीप ठकराल के नेतृत्व में मुकेश खुराना, तुषार काठपाल, समीर चौधरी, अशोक यादव, अशोक, मनीष अरोड़ा, शोभित शर्मा, धीरज वाधवा, आशु गुप्ता, हर¨मदर चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में सपा, बसपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा गठबंधन: 15 साल बाद इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं मायावती