
एसएसपी सहारनपुर
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कोतवाली सदर बाजार और चिलकाना थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी प्रवेश मलिक छुट्टी पर चल रहे थे और जनता से भी उनका संवाद कम हो रहा था। इस पर एसएसपी ने उन्हे लाइन हाजिर कर दिया और अतिरिक्त प्रभारी जितेंद्र शर्मा को कोतवाली सदर बाजार का प्रभारी बना दिया है।
इसी तरह से चिलकाना थाना प्रभारी की भी शिकायतें मिल रही थी। चिलकाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही थी। इस पर एसएसपी ने चिलकाना थाना प्रभारी विनय शर्मा को भी लाइन हाजिर कर दिया। इनके स्थान पर कपिल देव को चिलकाना थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद सभी थाना प्रभारी सतर्क हो गए हैं। एसएसपी ने एक तरह से मैसेज दिया है कि कोई भी थाना प्रभारी अगर पब्लिक से बेहतर संवाद स्थापित नहीं कर पाता है और गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
नागल थाना प्रभारी भी हटाई गई
नागल थाने की प्रभारी कुसुम भाटी को भी हटा गया है। उनका गैर जनपद ट्रांसफर हो गया है। इस पर नागल थाना खाली होने के चलते ननौता थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह को नागल थाने का चार्ज दिया गया है। चौकी प्रभारी चुनैहटी फाटक को थाना ननौता का प्रभारी बनाया गया है।
Updated on:
03 Jan 2024 08:49 pm
Published on:
03 Jan 2024 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
