
student
सहारनपुर। एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार शनिवार को अचानक एक स्कूल में जा पहुंचे और वहां छात्राओं से एंटी रोमियो स्कवायर्ड के बारे में जानकारी करने लगे। इस दाैरान छात्राओं ने एसएसपी काे बताया कि किन प्वाइट पर Anti romeo की Duty हाेनी चाहिए।
इस दाैरान छात्राओं ने एसएसपी काे कुछ ऐसे स्पॉट बताएं जहां आए दिन आवारा तत्व खड़े रहते हैं। एसएसपी ने मौके से ही वायरलेस सिस्टम से उन सभी स्पॉट के बारे में संबंधित पुलिस थानों को अवगत कराते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन स्थानाें पर दाेबारा आवारा तत्व मिले ताे संबंधित थानेदार इसके लिए जिम्मेदार हाेंगे।
यह पूरा मामला शनिवार का है। सहारनपुर एसएसपी दिल्ली हाईवे पर निकल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक पाइनवुड स्कूल जा पहुंचे। यहां उन्होंने एक हॉल में इकट्ठा छात्राओं से बात की और उन्हें बताया कि अगर उन्हें स्कूल आने जाने में कोई परेशान करता है तो वह यूपी हंड्रेड ( UP 100) पर कॉल कर सकती हैं।
इस दौरान एसएसपी ने छात्राओं से पूछा कि क्या एंटी रोमियो टीम रास्ते में मिलती है ? इस पर छात्राओं ने फटाफट से दो-तीन ऐसे स्थान बता दिए जहां आवारा तत्व खड़े रहते हैं। इस पर एसएसपी ने मौके से ही संबंधित थाना क्षेत्रों को निर्देश किया और साेमवार से कहीं भी आवारा तत्व सड़काें पर नहीं मिलने चाहिए।
Published on:
24 Aug 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
