8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur: शराब पीकर कांवड़ ड्यूटी कर रहे दरोगा को SSP ने मौके पर ही कर दिया सस्पेंड

शराब के नशें में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक को सहारनपुर एसएसपी Saharanpur SSP ने भीड़ में ही पहचान लिया और मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। इनके अलावा कांवड़ ड्यूटी छोड़कर शिविर में फल खा रहे दो पुलिसकर्मियों को भी एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ssp_saharanpur_action.jpg

एसएसपी सहारनपुर चेकिंग करते हुए

सहारनपुर एसएसपी SSP Saharanpur रविवार रात कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि शहर के बीचो-बीच घंटाघर पर तैनात एक उपनिरीक्षक लड़खड़ा रहे हैं। इस पर एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उपनिरीक्षक से बात की। बात करते ही एसएसपी समझ गए कि उपनिरीक्षक नशें में है। पूछने पर उपनिरीक्षक ने मना किया तो एसएसपी ने मेडिकल परीक्षण करा दिया। मेडिकल परीक्षण में पुष्टि होने पर उपनिरीक्षक को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया।

उपनिरीक्षक के इस कृत्य को ड्यूटी में घोर लापरवाही माना गया और एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने मौके पर ही उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई का दौर यहीं तक नहीं रुका। इसके बाद एसएसपी ने दो अन्य स्थानों पर चेकिंग की और पाया कि दो पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद हैं। यानी ये दोनों सिर्फ कागजों में ही ड्यूटी बजा रहे थे। इस पर एसएसपी ने दोनों के लाइन हाजिर कर दिया। इन दोनों के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है।

कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर कोतवाली सदर बाजार तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार तौमर और आरक्षी सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। इनके साथ-साथ शहर के बीचो-बीच क्यूआरटी पर तैनात उपनिरीक्षक प्रेमचंद त्यागी को भी निलंबित कर दिया गया। इन सभी को एसएसपी ने तुरंत प्रभाव से आदेश कक्ष में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए और इनके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई।