
ssp saharanpur
सहारनपुर।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में कुर्बानी काे लेकर हुए संघर्ष आैर आगजनी की घटना में एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल का बयान आया है। एसएसपी के मुताबिक एक ही समुदाय के दाे पक्षाें के बीच कुर्बानी की जगह काे लेकर विवाद हुआ था। फाेर्स माैके पर तुंरत ही भेज दिया गया था। गांव में हालात सामान्य हैं। यहां दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया गया है। उन्हाेंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत एसपी देहात आैर एसडीएम काे माैके पर भेजा गया था।
ये था मामला
दरअसल सुबह ईद की नमाज के बाद फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में कुर्बानी के स्थल काे लेकर दाे पक्षाें के बीच विवाद हाे गया था। इस विवाद के बाद एक पक्ष ने आगजनी कर दी थी आैर बाइक में आग लगा दी थी इससे गांव में दहशत फैल गई थी। साेशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी अब इसी मामले में एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र कुमार का बयान आया है। एसएसपी का कहना है कि दाे पक्षाें के बीच संघर्ष हुआ था। दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया गया है।
फर्जी सूचना भी दी गई थी
इस पूरी घटना का एक बड़ा पहलू यह भी है कि एक पक्ष ने यूपी 100 पर गलत सूचना दी। फाेन करके पुलिस काे बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में अवैध कटान किया जा रहा है। इस फर्जी सूचना काे देकर एक पक्ष ने इस पूरे मामले काे संवेदनशील बनाने आैर पुलिस काे बरगलाने की काेशिश की लेकिन जब इस सूचना पर पुलिस पहुंची ताे पुलिस ने पाया कि सूचना गलत थी। इसके बाद पुलिस ने दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया। फतेहपुरा थना प्रभारी भानू प्रताप के मुताबिक आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्याैहार पर माहाैल खराब करने की काेशिश करने आैर पुलिस काे झूठी सूचना देने के आराेपाें में भी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Aug 2018 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
