4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर

सांसद एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, देखे वीडियाे

पद यात्रा की अनुमति ना मिलने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियाें ने चढ़ाई आस्तीनें

Google source verification

सहारनपुर। जन अधिकार पद यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर आदम आदमी पार्टी के पदाधिकारियाें ने सहारनपुर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए आस्तीने चढ़ा ली हैं। बुधवार काे सहारनपुर से प्रस्तावित पैदल यात्रा काे प्रशासन ने अपनुमति नहीं दी है इस पर सहारनपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने साफ कह दिया कि उनकी पदा यात्रा किसी अनुमति की माेहताज नहीं है। पदयात्रा अपने तय प्राेग्राम के तहत निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन काे अगर पद यात्रा राेकनी है ताे गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें, लेकिन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आैर समर्थक पीछे हटने वाले नहीं है। उन्हाेंने कहा कि बुधवार काे गांधी पार्क से माल्यार्पण के बाद पद यात्रा शुरू हाेगी जाे नाेएडा तक जाएगी। इधर संजय सिंह की इस चेतावनी भरे बयान के बाद से सहारनपुर में राजनीति गरमा गई है। इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है आैर फाेर्स काे रिजर्व कर लिया गया है। अब देखना यह है कि बुधवार काे आम आदमी पार्टी आैर प्रशासन के बीच क्या हैलात बनते हैं।

भगत सिंह परिवार से मिले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह दिल्ली से आए पार्टी के विधायकाें के साथ प्रद्युमन नगर में रह रहे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के परिवार से मिले। इस दाैरान इन्हाेंने खुद काे गाैरन्वित महसूस करते हुए कहा कि धन्य है सहारनपुर की धरती जहां शहीद-ए-भगत सिंह का परिवार रहता है।