30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगा आैर यमुना में विसर्जित की मां दुर्गा की मूर्तियां ताे जाना पड़ेगा जेल

सहारनपुर SSP बबलू कुमार ने दिए सख्त निर्देश, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का ना हो उल्घंन, ऐसा करने वालों पर लिया जाएगा एक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 26 Sep 2017, 2:41 PM IST

 Murti Visarjan

Murti Visarjan

सहारनपुर. शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की मूर्ति या सांझी काे विसर्जित करने जाते वक्त इस बात का ध्यान रखें गंगा आैर यमुना में मूर्ति काे विसर्जित नहीं करना है। अगर आपने एेसा किया ताे, सलाखाें के पीछे जाना पड़ सकता है। दरअसल, गंगा आैर यमुना काे साफ रखने के लिए सुप्रीम काेर्ट सख्त है आैर पुलिस काे आदेश दिए हैं कि दाेनाें ही नदियाें में मूर्ति विसर्जित नहीं हाेनी चाहिए।

यह भी पढ़े-सहारनपुर: 26 से अधिक मुकदमे में फंसा बदमाश मुठभेड़ में घायल, दरोगा को लगी गोली

एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने सुप्रीम काेर्ट के आदेशाें के अनुपालन में जिले के सभी थानाध्यक्षाें काे निर्देश दिए हैं कि सहारनपुर से हाेकर जाने वाली यमुना में कहीं पर भी मूर्ति विसर्जित नहीं हाेगी। इसके लिए पुलिस यमुना के किनारे गश्त करेगी आैर जाे प्रमुख घाट हैं उन सभी पर निगरानी रखनी है। इससे पहले लाेगाें काे जागरूक करना है आैर सहारनपुर में संगम में भी एक मूर्तियां विसर्जित ना हाें। एसएसपी बबलू कुमार ने सख्त हिदायत दी है कि न्यायालय के आदेशाें का जिले में पूरी तरह से पालन हो।

यह भी पढ़ें- 16 दिनों से लापता युवक को ढूंढने में पुलिस नाकाम, गुस्साए परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

मना करने पर नहीं मानने वालाें पर लगेंगे ये चार्ज

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षाें काे लाेगाें काे जागरूक करने के निर्देश देने का साथ-साथ यह भी कहा है कि यदि काेई मना करने पर भी नहीं मानता है ताे उसके खिलाफ न्यायलय के आदेशाें के उल्लंघन के चार्ज बनाए जाएं।

पुलिस कराएगी वैकल्पिक व्यवस्था
एसएसपी बबलू कुमार का भी कहना है कि मामला आस्था से जुड़ा हाेने के कारण पुलिस वैकल्पिल व्यवस्था भी कराएगी। इसके लिए यमुना के किनारे गड्ढे खुदवाकर जमीन में मूर्तियाें काे विसर्जित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा व्यापारी मर्डर केस: प्रेमिका और CCTV की वजह से आरोपियों तक पहुंची पुलिस , 2 गिरफ्तार