14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट, आप भी रहें सावधान

खबर की खास बातें मेरठ में आया स्वाइऩ फ्लू का मामला आस-पास के जिलाें में अलर्ट जानिए स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय साथ में जानिए क्या हैं लक्षण

2 min read
Google source verification
Dengue and swine flu

swine flu

सहारनपुर। मेरठ में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद अब सहारनपुर में भी स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के लिए अलग से वार्ड बुक कर दिए हैं।

आपको बता दें कि मेरठ में स्वाइन फ्लू का पहला के सामने आया है जिसके बाद आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में सहारनपुर में भी स्वाइन फ्लू के लिए एमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि गत वर्षाें में सहारनपुर में भी स्वाइन फ्लू का माला सामने आ चुका है। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएँ बनाने के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढी ने इसकी तैयारियाें की पुष्टि करते हुए बताया कि, सहारनपुर में भी तक स्वाइन फ्लू का काेई मामला नहीं है लेकिन मेरठ की घटना काे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

खांसी से भी फैलता है स्वाइन फ्लू

Swine Flu स्वाइन फ्लू खांसी और छींकने से भी फैलता है। इसलिए अगर आप भी बाजार जा रहे हैं या भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं तो सावधान रहें सचेत रहें। दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें कि खांसते समय वह भी मुंह पर रूमाल या हाथ रखें। अगर आपको तेज बुखार है सीने में दर्द है और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है तो यह भी स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत आपको चिकित्सक के पास पहुंचना चाहिए। आप सीधे सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंच सकते हैं। वहां पर अलग से पूरी यूनिट लगाई गई है। स्वाइन फ्लू के लिए 24 घंटे डॉक्टराें की टीम काे अलर्ट माेड पर रखा गया है।

यह करें बचाव

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हम आपको कुछ साधारण से टिप्स बता रहे हैं। यह साधारण मगर महत्वपूर्ण हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, बार बार हाथ धोने की आदत डालें। अगर बुखार सर्दी जुकाम खांसी खराश या बदन में दर्द है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। इसे हल्के में ना लें एक दूसरे के मुंह की तरफ खांसने से बचें। हमेशा खांसते समय मुंह पर रुमाल या कपड़ा लगाएं। अपने पहनने वाले कपड़ों को साबुन से अच्छी तरह धोएं व धूप में सुखाएं। स्वाइन फ्लू होने पर घर में आराम करें। चिकित्सक से संपर्क करें इसमें आराम बेहद आवश्यक है। ऐ

ये भी बरतें सावधानी

मॉल, सिनेमा घर, पार्क रेलवे स्टेशन, मेले, पार्टी हॉल ऐसे स्थानों पर जाने से बचे जहां अधिक भीड़भाड़ होती है। स्वाइन फ्लू के किसी भी पॉजिटिव रोगी से दूर रहें। जुकाम खांसी बुखार आदि होने पर चिकित्सक से सलाह लें। चिकित्सक की सलाह के बगैर स्वाइन फ्लू की दवा बिल्कुल ना लें। बच्चों में खांसी जुखाम हो तो उन्हें स्कूल ना भेजें।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग