
corona virus
सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Corona virus ) के संक्रमण का खतरा इतना प्रबल होता जा रहा है कि सहारनपुर में नवजात शिशु का ही कोरोना टेस्ट कराना पड़ गया।
मंगलवार को सहारनपुर के हॉटस्पॉट इलाके माहीपुरा से अनुराधा नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा हाेने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महिला ने जिला अस्पताल में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान नवजात शिशु का जन्म लेते ही कोरोना टेस्ट भी कराया गया। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि महिला हॉट स्पॉट इलाके से आई थी। इसलिए नवजात शिशु का कोरोना टेस्ट कराया गया।
इस घटना के बाद सहारनपुर के सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल की इमरजेंसी और मेटरनिटी नर्सिंग होम में काम करने वाले सभी स्टाफ हॉटस्पॉट इलाकों से आने वाले व्यक्तियों और कोरोना संदिग्धों का इलाज करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतेंगे। अगर उन्हें कोई आशंका लगती है तो मरीजों का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।
प्राइवेट नर्सिंग हाेम के डॉक्टर काे भी निर्देशित किया गया है कि हॉटस्पॉट इलाके से जितने भी प्रसव के मामले आते हैं उन सभी का कोराना टेस्ट कराना आवश्यक है। अगर इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी सूचना भी तुरंत सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देंगे। यह पहला मामला है जब सहारनपुर में किसी नवजात शिशु का कोरोना टेस्ट कराया गया है।
आपको बता दें कि सहारनपुर में 166 कोरोना पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से अभी तक 2 को छुट्टी दी गई है यानी अब सहारनपुर में 164 कोरोना मरीज हैं जिन्हें काेविड-19 के अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है।
Updated on:
28 Apr 2020 09:32 pm
Published on:
28 Apr 2020 09:31 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
