
सहारनपुर। खुले में शौच करना सहारनपुर में एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। व्यक्ति शौच के लिए बैठा ही था कि एक आवारा कुत्ते ने इस पर हमला बोल दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और ग्रामीण की हालत देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति के चेहरे पर गहरे घाव के निशान है और कुत्ते ने सीधे उसके मुंह पर हमला बोला है जिससे वह काफी घायल हो गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है। अधिक घाव होने की वजह से ग्रामीण को भर्ती कर लिया गया है।
गागल हेड़ी थाना क्षेत्र के गांव तिवाया के रहने वाले राजबीर के मुताबिक वह सुबह के समय खुले में शौच करने के लिए गया था। अभी वह गांव के पास एक खेत में शौच के लिए बैठा ही था कि अचानक आए एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। इस कुत्ते ने सीधे राजवीर के मुंह पर हमला बोला और उसके नाक-गाल बुरी तरह से जख्मी कर दिए। अचानक हुए इस हमले से राजवीर हड़बड़ाकर गांव की ओर दौड़ पड़ा और उसने शोर मचा दिया। कुत्ता इसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ा सामने से आ रहे ग्रामीणों ने राजवीर को इस कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद ग्रामीण घायल हालत में राजवीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में राजवीर को प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
सहारनपुर में कुत्ते के हमले की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कुत्ते कई बार यहां बच्चों महिलाओं पर और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं लेकिन यह पहला मामला आया है जब खुले में शौच करने पर किसी व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला बोला है। अभी तक सरकार की ओर से लोगों को खुले में शौच करने से रोका जा रहा है जागरुक किया जा रहा है और ट्रिगर टीम गांव-गांव जाकर लोगों को रोक रही है और उन्हें खुले में शौच के नुकसान गिनाये जा रहे हैं। ग्रामीणों को यह समझाया जा रहा है कि खुले में शौच करने से उन्हें कितना नुकसान हो सकता है और उनके स्वास्थ्य पर किस तरह से खुले में शौच करना नुकसानदेह होता है। अभी तक जिले में कई सौ गांव ओडीएफ यानि खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं लेकिन अभी भी कई ऐसे गांव है जहां खुले में रोजाना शौच किया जाता है और इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि तिवाया गांव में भी ग्रामीण खुले में शौच करते हैं और खुले में शौच करते समय ही यह घटना हुई जिसमें एक ग्रामीण पर कुत्ते ने बुरी तरह से हमला बोल दिया।
कुत्ते के काटने पर करें ये उपाय
जिला अस्पताल पहुंचे राजवीर को सबसे पहले चिकित्सकों ने सलाह दी कि वह अपने जख्म को डिटेल या लाइफ बॉय साबुन से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद ही उसका आगे का उपचार किया जाएगा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर कुनाल के मुताबिक जब कोई कुत्ता काट लेता है तो सबसे पहला काम यही होता है कि गांव को अच्छी तरह से धो लिया जाए इसके लिए डिटोल या लाइफ बॉय साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। घाव को अच्छी तरह से 8 से 10 बार धो लेना चाहिए। ऐसा करने से गांव के आसपास जो कुत्ते की राल होती है वह साफ हो जाती है और उसके बाद फिर सबसे पहले टिटनेस का इंजेक्शन लगता है और फिर कुत्ते के एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं इसलिए जब भी आपके किसी आसपास व्यक्ति को कोई कुत्ता काट ले तो उसको घाव साबुन से धोने की सलाह दें।
Published on:
30 Mar 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
