
Khajuraho-Indore express train
सहारनपुर। ट्रेन से सफर करने वालाें के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे लाईन दाेहरीकरण के चलते रेलवे ने गाजियाबाद-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के बीच कुछ प्रमुख ट्रेनाें काे रद्द किया है ताे कुछ ट्रेनाें के रूट बदले गए हैं। यह बदलाव आंशिक है इसलिए ट्रेन में सफर करने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर कॉल कर लें।
रेलवे के दिल्ली मंडल के अफसराें के अनुसार रेलवे लाइन दाेहरीकरण के लिए ग़ाज़ियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर दौराला-खतौली स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य हाेना है। इस कार्य के लिए अलग-अलग तारीख में मेगा ब्लाक लिए गए हैं। इन अलग-अलग मेगा ब्लाक की वजह से अलग-अलग तारीख काे ट्रेनाें के समय में बदलाव किया गया है आैर कुछ ट्रेनाें काे रद्द किया गया है।
ट्रेन संख्या 14522-14521 अम्बाला-दिल्ली जालंधर-अम्बाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 फरवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 04401 आनन्द विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा 28 फरवरी 2019 से 4 मार्च 2019 और 07 मार्च 2019 को रद्द रहेगी ।
इसी तरह से ट्रेन संख्या 04402 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल 26 फरवरी 2019 ,01 मार्च 2019, 05 मार्च 2019 आैर 8 मार्च 2019 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 64559 दिल्ली -सहारनपुर पैसेंजर 27 फरवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्गाें से
ट्रेन संख्या 12688 व 22688 देहरादून-चंडीगढ़ -मदुरई एक्सप्रेस 1 मार्च 2019 काे 4 मार्च 2019 व 8 मार्च 2019 को वाया बरास्ता सहारनपुर-से टपरी से शामली से हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाएगी। मुजफ्फरनगर - मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 5 मार्च 2019 और 8 मार्च 2019 को बरास्ता हज़रत निजामुद्दीन से शामली से टपरी हाेते हुए चलेगी। मुजफ्फरनगर- मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस 6 मार्च 2019 और 7 मार्च 2019 को बरास्ता निजामुद्दीन-शामली-टपरी हाेते हुए चलेगी। मुजफ्फरनगर- मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 14681 नई दिल्ली-जलंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 मार्च 2019 और 10 मार्च 2019 को वाया नई दिल्ली-शामली-टपरी हाेते हुे चलेगी। मुजफ्फरनगर- मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 14682 जलंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मार्च 2019 को वाया शामली-टपरी-नई दिल्ली पहुंचेगी। मुजफ्फरनगर- मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 9 मार्च 2019 को वाया निजामुद्दीन-शामली-टपरी से हाेते हुए जाएगी। मुजफ्फरनगर- मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते नहीं चलेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द
26 फरवरी 2019 से 09 मार्च 2019 तक ट्रेन संख्या 14511 इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ से सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन इस अवधि में मेरठ से इलाहाबाद के बीच ही चलेगी।
इसी तरह से ट्रेन संख्या 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस भी 27 फरवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक सहारनपुर से मेरठ के बीच नहीं दाैड़ेगी। मेरठ से ही इलाहाबाद के लिए रवाना हाेगी।
ट्रेन संख्या 64522 अम्बाला-दिल्ली पैसेंजर 27 फरवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक दिल्ली से सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन इस अवधि में अंबाला आैर सहारनपुर के बीच ही चलेगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 64561 दिल्ली अम्बाला पैसेंजर 27 फरवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक दिल्ली सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी।
06 फरवरी 019 से 10 मार्च 2019 तक ट्रेन संख्या 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर दिल्ली सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। सहारनपुर आैर ऋषिकेश के बीच चलेगी।
इसी तरह से 6 मार्च 2019 से 10 मार्च 2019 ट्रेन संख्या 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें चलेंगी स्टाेपेज के साथ
ट्रेन संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून उज्जयिनी एक्सप्रेस, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस और 14317 इंदौर-देहरादनू एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान बीच रास्ते 60 मिनट तक रोककर चलाया जायेगा । इसी तरह से ट्रेन संख्या 54472 ऋषिकेश-दिल्ली- पैसेंजर को को ब्लॉक के दौरान मार्ग में 60 मिनट तक रोककर चलाया जायेगा ।
हाे सकता है बदलाव
यह जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अफसराें की आेर से मिली है बावजूद इसके इस व्यवस्था में परिवर्तन भी हाे सकता है। इसलिए सफर करने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 से जानकारी जरूर कर लें। आप रेलवे की साइट से भी बता कर सकते हैं या फिर गूगल पर भी अपनी ट्रेन के बारे में सर्च कर सकते हैं।
Updated on:
01 Mar 2019 04:50 pm
Published on:
28 Feb 2019 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
