24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से ताजमहल पर बेहोश होकर गिरे तीन पर्यटक, विदेशी की भी हालत बिगड़ी

तीन पर्यटकों में से एक महिला के हाथ-पैर में चोट लगी है। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया गया है। आगरा में बढ़ते तापमान के जिम्मेदार माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
agra_nes_in_indi.jpg

agra news

गुरुवार को ताजमहल पर तीन पर्यटकों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बिहार से आई एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी वहीं फर्रुखाबाद का युवक भी घूमते समय बेहोश हो गया। एक विदेशी भी बेहोश हो गया। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।

बता दें कि IMD के मुताबिक, आगरा में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। यहां अधिकतम पारा 33 डिग्री तक जा पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के चलते ताजमहल में गुरुवार को तीन अलग-अलग घटनाएं हुई। बिहार से आई एक महिला बेहोश होकर गिर गई। फर्रुखाबाद का युवक भी घूमते समय बेहोश हो गया। एक विदेशी भी बेहोश हो गया। इसे पीछे गर्मी को वजह माना गया। यहां अधिकतम पारा 33।डिग्री तक पहुंच गया है। इससे दिन में गर्मी काफी बढ़ गई है। बिहार से ताजमहल देखने आई 80 साल की कमला देवी को पहले चक्कर आई और ताजमहल में बेहोश होकर गिर पड़ीं। इससे उनके हाथ और पैर में चोट आई। घायल महिला को ASI और CISF जवानों ने डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। अभी इस घटना के कुछ ही देर बाद फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी 22 साल के अनीश कुमार भी घूमते समय बेहोश होकर गिर गए। उन्हें भी ताजमहल में ही प्राथमिक इलाज दिया गया। एक विदेशी पर्यटक भी रॉयल गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें CISF जवान व्हीलचेयर पर डिस्पेंसरी ले गए। इस तरह सभी को पानी और ग्लूकोज पिलाया गया। माना जा रहा है कि धूप की वजह से ताजमहल पर मार्बल गर्म हो जाता है। चमक भी तेज हो जाती है, जिन तीन पर्यटकों की तबीयत खराब हुई वे खाली पेट थे।

एक महीने पहले भी ताजमहल घूमते समय एक ईरानी पर्यटक बेहोश होकर गिर गया था। उन्हें भी हॉस्पिटल ले गया था। ताजमहल में पर्यटकों के गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। नवंबर-2023 में ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटक बर्नियर डेनिस चार्ल्स विंसेंट, पूर्वी नौबतखाना के पास पाथवे पर फिसल गए थे। इससे उनके पैर में एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। अक्टूबर-2023 में मुख्य मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय इटली के पर्यटक डेनिलो गुएरी गिर गए थे उनका कंधा और पीठ छिल गई थी। नवंबर-2023 में ही वीडियो प्लेटफॉर्म से पश्चिम बंगाल की पर्यटक नीचे गिर गई थी। महिला की कमर और पैर में फ्रैक्चर हुआ था। डिस्पेंसरी पर मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ का कहना है कि पर्यटक गर्मी की वजह से बेहोश हुए हैं। किसी को भी कोई बीमारी नहीं थी। पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान में बढ़ा है।