27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी ”तितली” ने उड़ाया भारतीय सेना का ”टेंट” ताे सैन्यकर्मियाें आैर नाैजवानाें ने एेसे दिया जवाब !

तेज हवाआें से सेना के टैंट के अलावा सीसीटीवी कैमरा, बेरिकेटिंग, हाेर्डिंग्स आैर रनवे काे भी भारी नुकसान फिर भी डटे रहे सैन्यकर्मी नहीं राेगी गई भर्ती प्रक्रिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Oct 2018, 12:37 PM IST

saharanpur news

sena bhrti

सहारनपुर।

पाकिस्तानी ''तितली'' तूफान ने गुरुवार काे भारत के कई हिस्साें में दस्तक दी ताे यूपी के सहारनपुर में भी तेज हवाआें ने बड़ा नुकसान किया। यहां देहरादून राेड स्थित मैदान में चल रहे सेना भर्ती मेले में तेज हवाआें ने सेना का टेंट उड़ा दिया आैर सीसीटीवी कैमरें ताेड़ दिए। कई बड़े पेड़ उखड़ गए आैर भारी बरसात से रनवे यानि दाैड़ के मैदान में पानी भर गया। इससे भर्ती प्रक्रिया पर कुछ देर के लिए ब्रेक लग गई। हालात उस समय आैर खराब हाे गए जब तेज हवाआें आैर बरसात के साथ-साथ आेलावृष्टि भी हाेने लगी। इससे खुले मैदान में तैनात सैन्यकर्मी आैर यहां पहुंचे अभ्यर्थियाें की पीठ आैर सिर पर आेले एेसे पड़ रहे थे मानाें किसी ने इन पर आसमान से हमला कर दिया हाे। बावजूद इसके नाैजवानाें का हाैंसला आैर सैन्यकर्मियाें की हिम्मत कम नहीं हुई। सैन्यकर्मियाें ने इस नुकसान काे मुहताेड़ जवाब देते हुए कुछ ही देर बाद भर्ती प्रक्रिया काे शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी के सहारनपुर में तेज गरज के साथ मूसलाधार बरसात, दिन में रात जैसे हालात
कुछ ही देर के ब्रेक के बाद एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी गई। जब पूरा देश तितली तूफान से सहमा हुआ था उसी दाैरन आई तेज हवाआें आैर बरसात ने सेना भर्ती मेले में की गई व्यवस्थाें काे 50 फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचाते हुए नष्ट कर दिया लेकिन सैन्यकर्मियाें ने हार नहीं मानी आैर मैनुअल इक्वूपमेंट लगाते हुए भर्ती शुरु कराई गई। भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही थी जब सीसीटीवी कैमराें की वायरिंग आैर टावर हवा में तहस नहस हाे गए ताे मैनुअल कैमराें से रिकार्डिंग कराई गई। इसके लिए माेबाईल फाेन आैर हैंडीकैम का इस्तेमाल किया गया। जब भर्ती में शामिल हाेने के पहुंचे युवाआें ने देखा कि सैन्यकर्मी ड्यूटी पर लगातार डटे हुए हैं आैर इतना नुकसान हाेने के बाद भी वह भर्ती प्रक्रिया काे जारी रखना चाहते हैं ताे युवाआें ने भी अपना जाेश दिखाया आैर कीचड़ भरे रवने मैदान में ही दाैड़ पड़े।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में दिन में ही छा गया अंधेरा आैर फिर गिरने लगे पेड़, देखिए वीडियाे
इस तरह टैंट उखड़ जाने आैर कैमरे टूट जाने के बाद भी सैन्यकर्मियाें का जज्बा आैर अभ्यर्थियाें का जाेश कम नहीं हुआ आैर पाकिस्तानी तितली यानि बिगड़े माैसम के बाद आई तेज हवाआें आैर बरसात काे करारा जवाब देते हुए भर्ती प्रक्रिया काे पूरा कराया। इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे कर्नल कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ देर के लिए दाैड़ बंद करनी पड़ी लेकिन इसी अवधि में व्यवस्था कर ली गई आैर रनवे यानि दाैड़ के मैदान काे साफ सैन्यकर्मियाें ने साफ कर दिया ताकि दाैड़ में काेई परेशानी अभ्यर्थियाें काे ना हाे।