
Rashifal
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज खर्च की आशंकाए आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए जो भी खर्च करें जो भी खरीदारी करें सोच समझकर करें आज उन चीजों को खरीदने से बचें जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज दोस्तों के साथ समय बीतेगा आज परिवार को भी आपको समय देना चाहिए। आज स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा आपकाे सचेत रहने की आवश्यकता है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आज दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व से आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आप उन्हें खुश कर लेंगे।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की नजर आपकी गलती पर रहेगी, इसलिए जाे भी काम करें जिम्मेदारी और पूरी मेहनत और लगन के साथ करें। आज कार्य में लापरवाही उचित नहीं है। अगर आप पिछले लंबे दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज वाणी में आपको मधुरता रखनी होगी दूसरे लोग आज आपको भड़काने की बातें करेंगे लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। घरेलू कार्यों में आपका दिन बीतने वाला है। आज परिवार के सदस्य आपसे बात करना चाहते हैं। इसलिए परिवार को समय दें। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलने वाला है। आज पुरानी गलतियों को सुधारने का समय है। अगर आपसे कोई गलतियां हो रही हैं तो उन्हे छिपाएं नहीं। जीवनसाथी, मित्रों और परिवार के सदस्यों से खुलकर बात करें। आज भाग्य आपके साथ है इसलिए आप अपनी बातों को अच्छी तरह से प्रस्तुत कर सकेंगे समझा सकेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। खाने पीने की वस्तुओं पर ध्यान रखना होगा और बच्चों की सेहत के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज यात्रा की योजना भी अचानक बन सकती है। आज की गई यात्रा लाभदायक रहने वाली है लेकिन यात्रा के दौरान सतर्कता भी बेहद जरूरी है। आज किसी प्यासे व्यक्ति को पानी आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्यों में तेजी आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कम सामान्य है। आज तनाव आप पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। आप चिंताओं में घिरे रहेंगे लेकिन इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। इसलिए सकारात्मक विचार बनाए रखें चिंताओं से दूर रहें। आज आप खुद को शारीरिक रूप से भी थका हुआ महसूस करेंगे। इसलिए आज बच्चों के साथ खेलें उनसे बातें करें, आज बच्चों के साथ खेलने से आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह के तनाव से छुटकारा मिलेगा और इससे परिवार का माहौल भी अच्छा होगा। आज किसी भी तरह का निवेश करना आपके लिए उचित नहीं है। अगर बहुत जरूरी हो ताे निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज गुस्सा नहीं करना है। यही आज आपकी सफलता का मंत्र है। आज अचानक आप कार्यों में तेजी लाने की कोशिश करेंगे। लालच में पड़कर कदम आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी और लालच में किया गया निर्णय आपके हित में आने वाला नहीं है। इसलिए धैर्य बनाए रखें व्यवहार में सरलता रखें और गुस्से पर काबू रखें। आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से बात करने का समय है जीवनसाथी से मन की बातें करें इससे आप अपने मन में हल्का महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थाेड़ा बेहतर है। आज आपके पुराने कार्य संपूर्ण होने के योग बन रहे हैं। इसलिए अगर आपके पास कोई ऐसे रुके हुए कार्य हैं जिन्हें आप अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं तो आज उनके लिए समय निकाल लें। आज दिन-भर आप घरेलू कार्यों में लगे रहेंगे और दिन कैसे निकल जाएगा इसका पता भी आपको नहीं चलेगा। इसलिए अपने जरूरी कार्यों की लिस्ट बना लें और इस लिसट के मुताबिक कार्याें काे पूरा करें। आज कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले जल्दबाजी ना करें, कागजों को अच्छी तरह जांच परख लें। आज किसी नजदीकी से आपको अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी भेंट हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आप चाह कर भी उन कार्याें को नहीं कर पाएंगे जो आपके परिवार को खुशी देने वाले हैं। इससे आपका मन उदास हो जाएगा लेकिन ध्यान रखिए यह उदासी आपको और आपके परिवार को और ज्यादा परेशान करेगी। इसलिए खुश रहिए सकारात्मक विचार रखिए। बच्चों को समझाएं उन्हें नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएं। इससे आने वाले समय में परिवार का माहौल अच्छा होगा। आज बच्चे आपसे बात करना चाहते हैं इसलिए उन्हें समय दें आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से आपके बिगड़े हुए कार्य ठीक होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आने की आशंका ही बनी हुई है। आज क्रोध को काबू रखना ही आपके लिए मंत्र है। आज परिवार में मेहमानों का आगमन होने से माहौल अच्छा होगा। आज परिवार को समय जरूर दीजिएगा। आज दिन भर आप कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इससे आप शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे लेकिन परिवार को समय देना आज जरूरी है। बच्चों के साथ बात करना जरूरी है। जीवन साथी से आज मन की बात करने से घर का माहौल सुधरेगा। आज अचानक यात्रा के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी थाेड़ा सचेत रहिएगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज लेखन में मन लगाइएगा। लेखन और अध्ययन दोनों के बीच तालमेल बैठाने का आज अच्छा समय है, आप अध्धयन पर फाेकस कर रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा कि लेखन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आप व्यापारी हैं तो आज साझे के व्यापार के लिए अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन साझीदार का चयन आपको सोच समझकर करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करना उचित नहीं है। इसलिए अपने कार्यों को खुद संभालना है। आज प्रभु का स्मरण करने से मन को शांति मिलेगी और मन को एकाग्र करने के लिए कोई अच्छा संगीत भी आज सुन सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। जब आप सड़क पर हाें पैदल चल रहे हो तब भी आपको सावधान रहना होगा। आज दूसरे वाहन चालक की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। ऐसी आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए आज सिर्फ सावधान ही नहीं रहना है सतर्क भी रहना है। आज जब घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। अच्छी खबर यह है कि आज परिवार के सदस्य आपसे खुश हैं और परिवार का पूरा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं या उनके साथ बैठकर बातें कर सकते हैं उससे प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको थोड़ा सा चतुर बनना होगा। आज आपको सावधान रहना होगा सतर्क रहना होगा। आज आपके करीबीही ही आपका बुरा सोच रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि आज आपके साथ रहने वाले लोग आपको ऐसे रास्तों पर ले जाने की कोशिश करें जहां से आपको नुकसान होने वाला है। इसलिए सचेत रहें सावधान रहें। किसी दूसरे के कहने से काेई गलत कदम उठाना उचित नहीं है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें यह जान लें कि वह कार्य दूसरे के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन आपके लिए नहीं। आज कोई भी कार्य करने से पहले जीवन-साथी से सलाह ले सकते हैं। आज जीवनसाथी से आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। जीवन साथी की सलाह से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। आज किसी भूखे व्यक्ति को जीवन साथी के साथ खाना खिलाएं इससे दोनों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी और प्रेम का विस्तार होगा।
Published on:
19 Aug 2018 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
