
Pick up and drop go not adhered in Rewa railway station
सहारनपुर। रेल यात्री कृपया ध्यान दें। एक मार्च को अंबाला सहारनपुर के बीच 3 घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसकी वजह यह है कि अंबाला सहारनपुर के बीच डाउन लाइन पर मरम्मतीकरण का कार्य होना है।
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के अनुसार एक मार्च को दो ब्लॉक लिए जाएंगे। पहला ब्लॉक अंबाला -सहारनपुर के बीच डाउन लाइन पर और दूसरा सरहिंद के पास रहेगा। इन ब्लाक से 4 ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। अंबाला सहारनपुर के बीच जो ब्लॉक लिया जाएगा वह दाेपहर 1:50 से शुरू होगा और 4:50 तक रहेगा। इस ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 54540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर 3:10 के बजाय 4:10 पर चलेगी यानी एक घंटा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसी तरह से ट्रेन संख्या 54341 सहारनपुर देहरादून पैसेंजर 2:00 बजे नहीं बल्कि 2:50 बजे चलेगी। अंबाला-नागल डैम ट्रेन रद्द रहेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
Published on:
01 Mar 2020 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
