
एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी का फाइल फोटो ( स्रोत: इंटरनेट )
Transfer : सहारनपुर एसएसपी ( SSP Saharanpur ) रोहित सिंह सजवाण का लखनऊ ट्रांसफर हो गया है। अब तेज तर्रार IPS ऑफिसर आशीष तिवारी सहारनपुर की कमान संभालेंगे। लखनऊ सीआईडी ( CID ) से उन्हे विशेष सहारनपुर के लिए भेजा गया है। पिछले एक वर्ष में सहारनपुर में हत्या और लूट जैसी वारदातों का ग्राफ बढ़ा है अब देखना यह होगा कि नए कप्तान कैसे इस बढ़ते अपराध ग्राफ पर लगाम लगाते हैं।
आशीष तिवारी 2012 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। सिविल सेवा के लिए वह लंदन और जापान के बैंकिंग सेक्टर से एक करोड़ से भी अधिक का पैकेज छोड़कर भारत लौटे। आशीष तिवारी बैंक में एक्सपर्ट ऑफ एनालिस्ट पैनल में थे। इसके बाद उन्होंने दो बार IPS की परीक्षा पास की। वर्तमान में वह लखनऊ में एसपी सीआईडी थे अब उन्हे सहारनपुर भेजा गया है।
सहारनपुर के नए एसएसपी आशीष ( IPS Ashish Tiwari ) तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं। इनके पिता कैलाश नारायण तिवारी रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर हैं। आशीष तिवारी की 12वीं तक की पढ़ाई इटारसी में ही हुई। इसके बाद वर्ष 2002 से 2007 तक खड़कपुर आईआईटी ( IIT Kharagpur ) से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी करके एमटेक किया। एमटैक की पढ़ाई पूरी करने के दौरान कैंपस से ही इनका चयन लंदन की लेहमैन ब्रदर्स कंपनी में हो गया। यहां पर करीब डेढ़ वर्ष तक अनुभव लेने के बाद आशीष जापान के नोमुरा बैंक में चले गए और यहां भी इन्होंने करीब डेढ़ साल तक सेवाएं दी।
लंदन और जापान में तीन वर्षों की सेवाएं देने के बाद आशीष तिवारी 2010 में वापस इंडिया आ गए और यहां आकर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। अगले ही वर्ष 2011 में 33वीं रैंक के साथ आईआरएस में सलेक्शन हो गया। वर्ष 2012 में एक बार फिर से एग्जाम दिया। इस बार आईपीएस में सिलेक्शन हो गया। इस तरह 29वीं रैंक के साथ 2013 में आशीष तिवारी ने सिविल सेवा ज्वाइन कर ली। यूपी के कई जिलों आशीष अपनी सेवाएं दे चुके हैं अब यूपी सरकार ने उन्हें सहारनपुर की कमान सौंपी है।
Updated on:
29 Jun 2025 08:55 pm
Published on:
29 Jun 2025 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
