22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

Saharanpur news : encounter in saharanpur : rewarded criminal lallan singh shot dead: सहारनपुर में पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार का रहने वाला ललन सिंह उर्फ लल्लन मर गया है..

2 min read
Google source verification
Lallan singh shot dead

मुठभेड़ में मारा गया लल्लन सिंह, Pc-Patrika

₹1.25 Lakh Rewarded Criminal Encounter in Saharanpur: सहारनपुर में पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार का रहने वाला ललन सिंह उर्फ लल्लन मर गया है। लल्लन के ऊपर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था, जबकि चंदौली पुलिस ने भी उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि लल्लन के ऊपर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, जिसके बाद पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके बाद रविवार की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2022 में घोषित हुआ था इनाम

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सरसावा-नाकुर रोड पर रविवार की देर रात एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपए के इनामी बदमाश लल्लन की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लल्लन बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंद गोला गांव का रहने वाला था। वह कई सनसनीखेज मामलों में वांछित था। वाराणसी में 8 नवंबर 2022 को उसने सब-इंस्पेक्टर को गोली मार कर उसकी सर्विस पिस्टल लूट ली थी। वहीं, 1 नवंबर 2022 को चंदौली में हुई गोलीबारी की घटना में भी वह शामिल था, जिसके बाद उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था।

बताया जा रहा है कि लल्लन अपने दो भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था और उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लल्लन के गैंग के सदस्यों ने अब तक 7 लोगों की हत्या की थी, जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल थे। इसके साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियारों की लूट भी गैंग के सदस्यों ने की थी।

एक बदमाश फरार

बीती रात पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में उसे गोली लग गई, जिसके बाद उसे सीएचसी सरसावा ले जाया गया। वहीं, सीएचसी से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान लल्लन के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस अब उसके साथ आए बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।