21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

Two Bodies Found: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में विवाहित प्रेमिका और उसके प्रेमी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शादी के पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूरी खबर पढ़िए…

2 min read
Google source verification
patiala house court directs release

सांकेतिक इमेज- पत्रिका

Lovers Swallowed Poison: सहारनपुर जिले में नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या (Lovers Commit Suicide) कर दी। प्रेमी-प्रेमिका का शव गांव के बाहर एक खेत में मिला है। मृतकों की पहचान अंकुश और उसकी प्रेमिका काजल के रूप में हुई है।

काजल शादीशुदा थी और उसका अंकुश से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। काजल और उसके प्रेमी अंकुश के शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी जगह शादी होने से दुखी थी काजल

मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था। नरेंद्र ने करीब एक साल पहले काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ कर दी थी। शादी से पहले से ही काजल का अंकुश के साथ प्रेम संबंध था। अंकुश राजू का पारिवारिक रिश्ते में भाई लगता था।

शादी के बाद भी काजल और अंकुश का मिलना-जुलना जारी रहा। राजू इस बात का विरोध करता था। नरेंद्र के अनुसार, राजू ने कुछ दिन पहले काजल और अंकुश को साथ देख लिया। इसके बाद राजू ने गुस्से में काजल को उसके मायके मड़की गांव भेज दिया था। इसके बाद से काजल अपने मायके में ही रह रही थी।

नरेंद्र ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

शनिवार को नरेंद्र और उनकी पत्नी काम करने के बाद वापस घर लौटे तो काजल घर पर नहीं मिली। इसके बाद नरेंद्र ने नागल थाने में पहुंचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय 24 घंटे इंतजार करने की सलाह दी। रविवार को गांव के बाहर खेत में काजल उसके प्रेमी का शव मिला।

पुलिस ने क्या कहा?

सीओ ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामला संवेदनशील होने के कारण गहन जांच चल रही है। परिजन दोनों की मौत को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि पुलिस हर संभावना को खुला रखकर काम कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।