22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली की तैयारियों में जुटा परिवहन विभाग, सहारनपुर रीजन चलाएगा 50 अतिरिक्त बसें

Highlights सहारनपुर से दिल्ली लखनऊ बदायूं बरेली और देहरादून के लिए चलाई जाएंगी बसें छोटे रूटों से बसों काे हटाकर लंबी दूरी के रूटों पर किया जाएगा संचालित

less than 1 minute read
Google source verification

सहारनपुर। होली पर्व पर इस बार मुजफ्फनगर- सहारनपुर के बीच कुछ ट्रेनें जरूर रद्द रहेंगी लेकिन अच्छी खबर यह है कि परिवहन विभाग ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं और सहारनपुर रीजन 50 अतिरिक्त बसें होली स्पेशल बसों के रूप में चलाने जा रहा है।

एआरएम जगदीश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि लोकल रूट से कुछ बसों को कम कर दिया गया है। इन बसों काे लंबे रूट पर चलाया जाएगा। इस तरह कुल 50 अतिरिक्त बसें होली स्पेशल के रूप में चलाई जाएंगी। यह बसें सहारनपुर से देहरादून-लखनऊ, दिल्ली-शामली-बरेली और बदायूं के लिए चलाई जाएंगी। इन सभी बसों का संचालन 5 मार्च से शुरू होगा।

यह रहेगी व्यवस्था

होली पर्व को देखते हुए रोडवेज के सभी चालकों परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 6 मार्च से 15 मार्च तक रोडवेज होली स्पेशल बसें चलाएगा। इन बसों को चलाने वाले चालक परिचालकों को अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

सहारनपुर रीजन की बसें अलग-अलग रूटों पर वितरित की गई हैं एआरएम जगदीश सिंह के अनुसार 10 बसें सहारनपुर से आनंद विहार होते हुए लखनऊ रूट पर चलेंगी। इसी तरह से 10 बसें सहारनपुर से बदायूं रोड पर चलाई जाएंगी और 10 बसें सहारनपुर से बरेली रोड पर चलाई जाएंगी। 5 बस काे सहारनपुर से देहरादून लखनऊ रूट पर चलाया जाएगा। 10 बसों को सहारनपुर से शामली होते हुए दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा