अंबाला हाईवे पर सरसावा के पास स्थित टोल टैक्स पर अभी तक कार के लिए 110 रुपये देने होते थे लेकिन अब 125 रुपये देने होंगे। इसी तरह से अब मिनी बस के लिए 200 रुपये और बस व ट्रक के लिए 420 रुपये देने होंगे। फ्री एक्सेल वाहन के लिए अब 505 रुपये लगेंगे और अन्य भारी वाहनों के लिए 580 रुपये टोल टैक्स देना होगा।