
टोल प्लाजा की प्रतीकात्मक फोटो
अगर आप अपने वाहन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एक अप्रैल से आपका सफर महंगा होने वाला है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष यह वार्षिक इजाफा होता है। इस बार 10 प्रतिशत तक इजाफा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
31 मार्च की मध्यरात्रि से बढ़ जाेगा टैक्स
इस वार्षिक बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल से टोल टैक्स पर नई दरें वसूली जाएंगी। 31 मार्च की मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें लागू हो जाएंगी। अकेले सहारनपुर में ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के दो टोल प्लाजा हैं। इनमें से एक सरसावा में अंबाला हाइवे पर हैं और दूसरा गागलहेड़ी में देहरादून हाईवे पर सुआखेड़ी के पास है। 31 मार्च की रात 12 बजे से इन दोनों टोल प्लाजा पर नई दरें यानी बढ़ा हुआ टैक्स लागू हो जाएगा। इससे साफ है कि सहारनपुर से अंबाला और देहरादून का सफर एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।
प्रोजेक्टर डायरेक्टर ने की पुष्टि
NHAI को प्रोजेक्टर डायरेक्टर प्रदीप सिंह गुंसाई ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दरें लागू करता है। इसी के तहत इस बार भी 31 मार्च की रात से नए दरें लागू हो जाएंगी। वार्षिक बढ़ोतरी के बाद मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें वसूलना शुरू हो जाएगा। इसकी सूचना पहले ही सभी को दे दी जाएगी।
Updated on:
25 Mar 2023 10:35 am
Published on:
25 Mar 2023 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
