scriptमंगलवार 9 जुलाई का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Tuesday rashifal 9 july 2019 daily rashifal by horoscope | Patrika News
सहारनपुर

मंगलवार 9 जुलाई का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Tuesday rashifa मंगलवार 9 जुलाई 2019 का सभी राशियाें का राशिफल
मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन

सहारनपुरJul 09, 2019 / 09:42 am

shivmani tyagi

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Tuesday rashifa 9 july 2019 आईए जानते हैं मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, अ
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज सीनियर से मतभेद की आशंका बनी हुई है। आपका मन चंचल बना रहेगा। कुछ ऐसे कार्य भी आपको करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे या जिन्हें करने के लिए आपका मन हामी ही नहीं भरेगा लेकिन ऐसी परिस्थिति में आप को समझौता करना चाहिए। आज श्री राम का ध्यान कीजिए आपकी कठिनाईया खुद ही कम हो जाएंगी।

मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नकारात्मक विचारों का प्रभाव आज आपके व्यक्तित्व पर हावी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए मित्र कारण बनेंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka RashifalMithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आज आपका मन चंचल बना रहेगा। कुछ पारिवारिक कारणों से मन दुखी हो सकता है। आज आपको भावनात्मक होने से बचना है। अपनी भावनाओं को काबू रखना है। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। कार्यों की अधिकता की वजह से शारीरिक थकान हो सकती है लेकिन शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा किसी ऐसे मित्र से आपकी भेंट होगी जो आपकी दिनभर की समस्याओं से हुई थकान से कम कर देगा।
मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज अपने अंदर कर्क राशि वाले अनोखा उत्साह महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी। हालांकि विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे और आपको सामान्य से अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी लेकिन आज भाग्य का साथ आपको प्राप्त है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है इसलिए ईमानदारी और मेहनत के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है। आज आलस काे त्याग दें और अपने कार्याें में जुट जाएं।

मंगलवार आज का 9 जुलाई का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उचित नहीं है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। हंसकर बात करने से आप दूसरों के मन में अपने प्रति बेहतर जगह बना सकेंगे। आज किसी को भी अपने मुख से ऐसी बात नहीं कहनी है जो कड़वी लगती हो। जो नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। सीनियर से भी बहस करने से बचना है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

मंगलवार आज का 9 जुलाई का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों की राशि में मंगलवार आज अच्छे योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से खुशी महसूस करेंगे। जिन परेशानियों से आप गुजर रहे हैं उनमें कमी आएगी। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज परिवार के सदस्यों को समय दीजिए। उनके साथ बातें कीजिए। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान की विशेष कृपा आज कन्या राशि वालों पर बनी हुई है।
मंगलवार आज का 9 जुलाई का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
मंगलवार का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है, लेकिन परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से आपकी जो आर्थिक समस्याएं चल रही थी उनका समाधान होगा। जो पैसा आप तक नहीं पहुंच रहा था आज उसके आप तक पहुंचने के भी योग बन रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा धन लाभ के साथ-साथ खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें सावधानी बरतें।

मंगलवार 9 जुलाई आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। मानसिक रूप से आज खुद को सरल महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम का असर पिता के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज कोई भी निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लेनी चाहिए। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इतना बेहतर नहीं है निवेश करने से बचें ।
मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कुछ ऐसे कार्य आपको करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। अच्छी बात यह है कि आज धार्मिक प्रवृत्ति की ओर बढ़ने का अवसर आपको प्राप्त होगा। खानपान में भी आज आप रूचि रखेंगे लेकिन आलस को आज त्याग देना है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है इसलिए आलस बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।
मंगलवार का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों की राशि में गुस्से की अधिकता बनी हुई है। उससे से आज आपको बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। अचानक की यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन यात्रा करते समय रफ्तार से दूरी बनाकर रखें। आज अधिक रफ्तार पर वाहन चलाना आपके लिए उचित नहीं है। सड़क पार करते समय भी आपको सचेत रहना है। दूसरे लोगों की गलती का नुकसान आपको हो सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। ऐसा करने से उनके परम भक्त हनुमान खुश होंगे और आप पर कृपा बरसेगी

मंगलवार 9 जुलाई 2019 का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज कुंभ राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी अचानक गिरावट आ सकती है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचना है। जल्दी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं परिवार और मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

मंगलवार आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार 9 जुलाई 2019 का समय बेहतर योग लेकर आया है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का समय अच्छा है। ग्रहणियाें के लिए आज का समय अच्छा है। सम्मान बढ़ेगा व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी है लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है

Home / Saharanpur / मंगलवार 9 जुलाई का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो