29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमा भारती गुप्ता ब्रदर्स के बच्चों की शादी में हो रही फिजूलखर्ची से नाराज, एक के बाद एक 12 ट्वीट कर सुनाई खरी-खोटी

खबर की खास बातें- सहारनपुर वाले गुप्ता ब्रदर्स के बच्चों की उत्तराखंड के ऑली हो रही है शादी इस शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की चर्चाएं हैं शादी में हो रही फिजुलखर्ची से नाराज उमा भारती ने 12 ट्वीट कर अपनी बात रखी है

3 min read
Google source verification
uma bharati

उमा भारती, गुप्ता ब्रदर्स के बच्चों की शादी में हो रही फिजूलखर्ची कर एक के बाद कर दिए 12 ट्ववीट

सहारनपुर। गुप्ता बंधु (Gupta Brothers) का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, वही जो भारत ही नहीं, साउथ अफ्रीका में भी अपनी अच्छी खासी पैठ रखते हैं। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। आपको बता दें कि इन्ही गुप्ता बंधु के बच्चों की शादी होने वाली है। यह शादी उत्तराखंड के ऑली में होने वाली है। इस शादी को लेकर जो एक खास चर्चा चल रही है, वह यह कि इस पूरे आयोजन में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यही चर्चा जब भाजपा की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तक पहुंची तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने इस शादी में हो रही फिजूलखर्ची को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कुल 12 ट्वीट किए हैं। हम यहां एक और महत्वपूर्ण बात आपको बताना चाहेंगे कि माना जाता है कि यह वही ऑली है जहां भगवान शिव की शादी हुई थी।

आइए जानते हैं उमा भारती ने क्या लिखा है...

दरअसल, उमा भारती ने शादी में होने वाली फिजूलखर्ची को लेकर सवाल उठाएं हैं और आपत्ति जताई है। अपने ट्वीट में उमा भारती ने लिखा, 'हमारे देश में शादी के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची ही कन्याओं की भ्रूण हत्याओं का कारण बन रही है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरे देश में ऐसी शादियों पर रोक लगनी चाहिए।'

बता दें कि गुप्ता ब्रदर्स पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में जन्मे हैं, लेकिन साल 1993 में वह दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए। जहां उन्होंने अपना बिजनेस स्टार्ट किया और जल्द ही अफ्रीका के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए। इतना ही नहीं, अपने गृहनगर सहारनपुर के नाम से प्रेरित होकर अपनी कंपनी का नाम सहारा कंप्यूटर्स रखा था।

गुप्ता बंधुओं की दक्षिण अफ्रीका में काफी धाक थी। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वहां के राष्ट्रपति रहे जैकब जुमा के परिवार के लोग गुप्ता परिवार की कंपनियों से जुड़े हुए थे। जुमा की तीसरी पत्नी बोंगी नेमा भी गुप्ता ब्रदर्स की कंपनी में कर्मचारी थी। जुमा की एक बेटी भी गुप्ता ब्रदर्स की कंपनी से जुड़ी हुई थी। हालांकि 2015 में गुप्ता परिवार का नाम विवादों में आ गया।

फिलहाल गुप्ता बंधु अपने बेटों की शादी करने भारत आए हैं। इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शादी के मैनेजमेंट के लिए 800 लोग उत्तराखंड पहुंच गए हैं। शादी समारोह 18 से 22 जून तक चलेगा और इसके लिए तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। कहा जा रहा है कि समारोह आयोजकों को ऑली में अभी टेंट और हेलीकॉप्टर की अनुमती नहीं मिली है, लेकिन टेंट लगने शुरू हो गए।