सहारनपुर. जिले में कथित रूप से एक बार फिर देवबन्द का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। यूपी एटीएस (ATS) की टीम ने आधी रात को देवबंद पहुंचकर कस्बे के एक होटल में छापेमारी की लेकिन जिस संदिग्ध की तलाश में एटीएस देवबंद पहुंची थी वह टीम के पहुंचने से पहले ही होटल से निकल गया। टीम ने उसके होटल के कमरे में तलाशी ली लेकिन इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सुराग टीम के हाथ नहीं लग सका।