22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022 सहारनपुर देहात विधान सभा सीट से दो बार चुनाव लड़ी मायावती

देश की आजादी के बाद यह सीट 6 बार कांग्रेस, 6 बार सपा और पांच बार बसपा के खाते में गई। वर्ष 1993 में सिर्फ एक बार यह सीट गई थी भाजपा के खाते में

2 min read
Google source verification
UP Election 2022: 15 जनवरी से पहले यूपी में कभी भी लागू हो सकती है अचार संहिता, जल्द निपटाएं अपने जरूरी काम

UP Election 2022: 15 जनवरी से पहले यूपी में कभी भी लागू हो सकती है अचार संहिता, जल्द निपटाएं अपने जरूरी काम

सहारनपुर। UP Assembly Election 2022 सहारनपुर देहात विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है जिसका इतिहास अपने आप में अलग है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इस सीट से दो बार चुनाव लड़ी और राष्ट्रीय स्तर पर इस सीट को पहचान दिलाई।

इस सीट की एक खास बात यह भी है कि यहां से सर्वाधिक महिलाओं ने चुनाव लड़ा। वर्ष 1957 में इस सीट का गठन हुआ और उस समय इस सीट को हरोड़ा विधानसभा नाम दिया गया। सबसे पहले यह सीट कांग्रेस की झोली में गई और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी जय गोपाल ने जीत दर्ज की थी। इस सीट ने महिलाओं को खासा सम्मान दिया। 1967 में शकुंतला देवी इस सीट ऐसी प्रत्याशी थी जो लगातार तीन बार जीती। इसी सीट से विमला राकेश भी चुनाव लड़ी और चार बार विधायक रही। वर्ष 1993 में भाजपा प्रत्याशी मोहर सिंह ने इस सीट पर महिलाओं की लगातार जीत को रोका। महिलाओं के विजय रथ को ब्रेक लगाई और जय गोपाल इस सीट से जीते हालांकि अगले ही चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती इसी सीट से जीती और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी।

वर्ष 2012 में बदल गया इस सीट का नाम
सहारनपुर देहात विधानसभा सीट का नाम वर्ष 2012 में पहली बार बदला। जब वर्ष 2012 में विधानसभाओं का परिसीमन हुआ तो हरोड़ा विधानसभा सीट का नाम बदलकर सहारनपुर देहात हो गया और वर्ष 2012 में जब यहां चुनाव हुए तो जगपाल यहां से विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2017 में जब चारों ओर भाजपा की आंधी चल रही थी उस समय यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और मसूद अख्तर यहां से विधायक बने।


सहारनपुर देहात सीट 1957 से अब तक

वर्ष 1957 में कांग्रेस के जय गोपाल विधायक बने
1962 में कांग्रेस से फिर जय गोपाल विधायक बने
1967 में कांग्रेस से शकुंतला देवी विधायक बनी
1969 में फिर कांग्रेस से शकुंतला देवी विधायक बनी

1974 में कांग्रेस से फिर शकुंतला देवी विधायक बनी

1977 में सपा से विमला राकेश विधायक बने

1980 में सपा से विमला राकेश विधायक बनी

1985 में सपा से विमला राकेश विधायक बनी

1989 में सपा से विमला राकेश विधायक बनी

1991 में सपा से विमला राकेश विधायक बनी

1993 में भाजपा से मोहर सिंह विधायक बने

1996 में बसपा से मायावती विधायक बने

1998 में उपचुनाव में बसपा से जगपाल सिंह विधायक बने

2002 में बसपा से मायावती विधायक बनी

2003 में सपा से विमला राकेश विधायक बनी

2007 में बसपा से जगपाल सिंह विधायक बने

2017 में कांग्रेस से मसूद अख्तर विधायक बने

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022 : मकर संक्रांति पर जारी होगी पहले दौर के प्रत्त्याशियों की लिस्ट, इन नेताओं को भाजपा देगी टिकट

यह भी पढ़ें: सावधान: कोविड बूस्टर डोज के लिए आए फोन तो रहें होशियार, यूपी में चल रहा बड़ा फ्रॉड