16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 सितंबर काे पहुंच रहे हैं सीएम आैर केंद्रीय परिवहन मंत्री, एेसा बनाया गया है पंडाल देखे वीडियाे

डेढ़ घंटा सहारनपुर में रहेंगे सीएम, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं कड़े इंतजाम

2 min read
Google source verification
saharanpur news

cm pandal

सहारनपुर।
हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के लिए सहारनपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सभा भी करेंगे। इस दौरान वह करीब डेढ़ घंटे का समय सहारनपुर में बिताएंगे। मुख्यमंत्री आैर केंद्रीय परिवहन मंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री के इस प्राेग्राम के लिए साऊथ सिटी में विशाल पंडाल बनाया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है और इस कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 11 सितंबर की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बागपत से हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के लिए उड़ान भरेंगे। करीब 3:55 पर हेलीकॉप्टर सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेगा। कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस लाइन से कार में बैठकर मुख्यमंत्री ठीक 4:00 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। यानी हेलीकॉप्टर लैंड हाेनें, मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठने और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में महज 5 मिनट का समय लगेगा। कार्यक्रम के मुताबिक 5 बजकर 15 मिनट तक मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद वह कार से दोबारा पुलिस लाइन पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट चले जाएंगे। सरसावा एयरपोर्ट से वह 5:35 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान बनाया गया है। 5 कंपनी पीएसी 600 आरएएफ जवान, 150 दरोगा 25 थानेदार 19 पुलिस क्षेत्राधिकारी 8 एसपी तैनात किए गए हैं।


जिले में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सहारनपुर आगमन को लेकर पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा और यहां से दिल्ली रोड स्थित साउथ मदन पहुंचेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ हवाई सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया है पुलिस लाइन से साउथ सिटी मैदान तक कुछ बिल्डिंग चिन्हित की गई हैं। जिनकी छतों पर सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे और पूरी निगरानी की जाएगी।