
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi adityanath अब अपने दाैरों को लेकर एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। सहारनपुर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी के करीबी माने जाने वाले आईजी जी शरद सचान का तबादला कर दिया है। शरद सचना काे सहारनपुर डीआईजी पद से हटाकर लखनऊ अटैच कर दिया गया है। अब सहारनपुर के नए डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल होंगे। उपेंद्र कुमार अग्रवाल पूर्व में सहारनपुर एसएसपी भी रह चुके हैं।
29 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम उन्होंने यहीं पर किया था और 30 जून को मुरादाबाद के लिए रवाना हुए थे। सीएम ने इस अवधि में सहारनपुर के अलग-अलग संगठनों के सदस्यों से बात की और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान कई तरह के इनपुट मुख्यमंत्री को मिले। कुछ लोगों ने कुछ अफसरों की शिकायत भी की थी माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कदम उठाया है।
सहारनपुर मंडल में उपेंद्र अग्रवाल की चौथी पोस्टिंग
वर्तमान में गाजियाबाद के एसएसपी का पद संभाल रहे उपेंद्र अग्रवाल चौथी बार सहारनपुर मंडल में पोस्ट होंगे। वह दो बार सहारनपुर एसएसपी पद पर रह चुके हैं और एक बार एसपी शामली भी रह चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्हें सहारनपुर का डीआईजी बनाया गया है। यानी यह उनकी मंडल में चौथी पोस्टिंग है।
कैसे हो गया ट्रांसफर
आईजी शरद सचान को उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अचानक उनका ट्रांसफर हो जाना लोगों को स्तब्ध कर रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इसी वर्ष आईजी सर शचान रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में यही उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह सहारनपुर से ही रिटायर होंगे और रिटायरमेंट से पहले उनका ट्रांसफर नहीं होगा लेकिन अचानक मुख्यमंत्री के दौरे के तुरंत बाद जिस तरह से उनका ट्रांसफर हुआ है उसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया चर्चा का विषय बनी हुई है।
Published on:
03 Jul 2019 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
