
पकड़े गए आरोपी जनकपुरी थाना पुलिस की हिरासत में
UP Crime : सहारनपुर पुलिस ने पेशेवर जमांतियों के एक गैंग को ट्रैस करके इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।कुल 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है उनमें एक कथित वकील भी शामिल है।पुलिस के अऩुसार, वकील की कथित सीट पर ही जमानत के दस्तावेजों पर फर्जी मुहर लगाई जाती थी। यानी पुलिस वेरिफिकेशन भी ये गैंग खुद ही कर लेता था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि पकड़े लोगों ने किन-किन मामलों में अभी तक जमानत के अपने दस्तावेज दिए हैं इसकी भी जांच की जा रही है। सूत्रों से पुलिस को पता चला है कि इस गैंग के सदस्य दर्जनों मामलों में जमानती बन चुके हैं। ये लोग पेशेवर हैं और पैसे लेकर किसी भी अंजान व्यक्ति या अपराधी के जमानती बन जाते हैं। पुलिस का कहना है कि इन्होंने अब कितने लोगों की जमानत दी है ये पता लगाकर उन जमानतों के भी तुड़वाया जाएगा।
यह भी पढें:
पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि पकड़े गए गैंग के सदस्य जमानती बनने के एवज में अच्छी-खासी रकम लेते हैं। कचहरी में खुद को वकील बताने वाले कुछ कथित लोगों से इनका संपर्क रहता है। ये दलाल खुद को वकील बताकर ऐसे लोगों से संपर्क साधते हैं और फिर कहते हैं कि हम जमानती मुहैया करा देंगे बस पैसे लगेंगे। इसके बाद जैसी पार्टी होती है उसी हिसाब से पैसा वसूला जाता है।
राजबल पुत्र कर्म सिंह निवासी कपासा नागल सहारनपुर
राजेंद्र पुत्र जगपाल सिंह निवासी कपासा नागल सहारनपुर
ओमकैलाश पुत्र मोल्हू निवासी कपासा नागल सहारनपुर
राजपाल पुत्र संधवा निवासी कपासा नागल सहारनपुर
अरविंद पुत्र विक्रम सिंह निवासी कपासा नागल सहारनपुर
आजाद पुत्र गूलरचंद निवासी कपासा नागल सहारनपुर
Published on:
10 Dec 2024 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
