
प्रतीकात्मक फोटो
UP Crime : सहारनपुर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर विवाहिता को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगवा दिए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की हालत तेजी से बिगड़नी शुरू हुई तो इस घटना का पता चला। इस मामले में लड़की के पिता ने न्यायालय से गुहार लगाई है। अब न्यायालय के आदेश पर गंगोह पुलिस ने FIR दर्ज कर इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता के पिता के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023 में हरिद्वार जिले के थाना पीरान कलियर क्षेत्र के गांव जसवावाला के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया। वैन्यू कार दी और 15 लाख रुपये कैश के साथ-साथ बेटी को सोना-चांदी चढ़ाया लेकिन इससे भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो कार और 25 लाख रुपए कैश की मांग की। आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
जब पीड़ता को ससुराल पक्ष के लोगों ने ससुराल से निकाल दिया तो इस माले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाहिता को दोबारा से ससुराल भेज दिया गया। आरोप है कि पीड़िता ससुराल तो चली गई लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। ससुराल में विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि विवाहिता को गलत दवाईयां दी गई और इतना ही नहीं उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन तक दे दिया दिया जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार जब विवाहिता की हालत अधिक खराब रहने लगी तो उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां जब विवाहिता के ब्लड रिपोर्ट आई तो चिकित्सकों ने बताया कि उनकी बेटी HIV संक्रमित है। इसके बाद पति की जांच कराई गई तो वह संक्रमित नहीं पाया गया। इससे ही विवाहिता के परिवार वालों के शक हो गया और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इस तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार के लोगों ने न्यायालय से गुहार लगाई। अब न्यायालय के आदेशों पर गंगोह पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गंगोह थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया कि जांच की जा रही है।
Updated on:
14 Feb 2025 05:22 pm
Published on:
14 Feb 2025 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
