3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime : सहारनपुर में धमकी देकर खुलेआम गोली मारी, हमलावर फरार

UP Crime : दुकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोगों में विवाद में चल रहा था। हमलावरों ने इस घटना से पहले युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Saharanpur Police

सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक

UP Crime : सहरनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 18 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पूर्व में चल रहा विवाद सामने आया है। गोली लगने के बाद युवक को घायल हालत में देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले से चला आ रहा विवाद

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रामपुर मनिहारान के रहने वाले संदीप ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आर्यन एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। सुबह के समय वह मेडिकल स्टोर खोलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो लड़कों ने उसके बेटे को गोली मार दी। गोली आर-पार निकल गई। घायल हालत में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आर्यन के पिता ने बताया कि गोली मारने वाले उन्ही के गांव के हैं।

पहले दी थी धमकी ( UP Crime )

परिवार वालों का कहना है कि हमलावर उन्ही के परिवार के हैं। पिछले कई दिनों से एक दुकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हमलावरों ने पूर्व में आर्यन को जान से मारने की धमकी भी थी। अब दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी हमलावर फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: खनन का विरोध करने पर महिला को ट्रैक्टर से कुचला, एक गिरफ्तार

Story Loader