29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डा. धर्म सिंह के छाेटे भाई डॉक्टर करण सिंह के 17 वर्षीय बेटे विकास की गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई। विकास अपनी बहनाें का इकलाैता भाई था।

2 min read
Google source verification
saharanpur news

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी का भतीजा विकास सैनी

सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के भतीजे की गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ धर्म सिंह सैनी के छोटे भाई डॉक्टर करण सिंह का 17 वर्षीय बेटा बाइक पर घर की ओर जा रहा था रास्ते में फतेहपुर थाना क्षेत्र में साेना डा. धर्म सिंह सैनी के पैतृक गांव साेना सैय्यद माजरा के पास रोड रोलर से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मंत्री के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। विकास अपनी बहनों का अकेला भाई था और घर का इकलाैता चिराग बुझ जाने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

दोस्तों के साथ घर लौट रहा था विकास
होली पर्व के मौके पर विकास अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर घर लौट रहा था । इसी दौरान रास्ते में यह दुखद दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि विकास बाइक चला रहा था और रास्ते में हाईवे पर जा रहे रोड रोलर से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। विकास के सर में गंभीर चोट आई और इससे पहले कि उसको अस्पताल ले जाया जाता रास्ते में ही विकास ने दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार उसके दो अन्य दोस्तों को भी चोट आई है दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है

सहारनपुर के साथ-साथ भाजपाईयाें में भी फैला दुःख
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और इस खबर के फैलते ही सहारनपुर समेत भाजपाइयों में भी दुख की लहर दौड़ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपाई रात में ही डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के गांव सोना सैयद माजरा पहुंच गए। चिकित्सकों ने जब विकास को मृत घोषित किया तो परिवार के लोग उसे सीधे गांव ले गए और जैसे जैसे लोगों को सूचना मिलती गई वैसे वैसे लोग भी दुख की इस घड़ी में सीधे डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के गांव पहुंचे।


अकेला बेटा था विकास
विकास, मंत्री धर्म सिंह सैनी के छोटे भाई डॉक्टर करण सिंह का इकलौता बेटा था। विकास अपनी बहनों का अकेला भाई था और होली के मौके पर हुई इस दुर्घटना से पूरे परिवार में दुख फैला हुआ है।

Story Loader