सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। इसमें वेस्ट यूपी के पांच जिलाें में भी वोटिंग हो रही है। सहारनपुर में निकाय चुनाव में मतदान के लिए सांसद ने भी लंबी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल शर्मा सुबह करीब 11:00 बजे अपने छोटे भाई राहुल शर्मा के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे और इस दौरान बूथ पर लंबी लाइन लगी हुई थी। सांसद यहां लाइन में लग गए और लाइन में लगकर ही उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।