
सड़क किनारे पड़ा शव
UP News : सहारनपुर में जनता रोड पर एक मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। इस टीम ने मादा तेंदुए के शव के अभिरक्षा में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत की वजह का पता लगाया जा सकेगा। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि यह एक्सीडेंट हो सकता है।
ये घटना बेहट थानाक्षेत्र में पड़ने वाले जनता रोड की है। यहां गांव करौंदी के पास सड़क के किनारे एक मादा तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग के बताया इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को अभिरक्षा में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सामाजिक वानिकी रेंज क्षेत्र की यह घटना हैरान कर देने वाली है। जिस जगह पर तेंदुए का शव मिला है वह इलाका रिहायसी है। यहां कई गांव है। तेंदुए का शव बिल्कुल रोड पर पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रोड पार कर रहा होगा और इसी दौरान किसी वाहन की टक्कर लग जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि यह सिर्फ आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का अनुमान लगाया जा सकेगा।
दुर्घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय गई। डीएफओ शुभम सिंह ने पूछने पर बताया कि मृतक तेंदुआ मादा है। वह पूरी तरह से वयस्क है या अभी शावक ही है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों और तेंदुए की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
Updated on:
28 Feb 2025 09:37 pm
Published on:
26 Feb 2025 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
